[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Viral Video Fact Check: सड़क किनारे टूटी पड़ी दिखी नई Tata Sierra! क्या सच में हादसा हुआ? जानें पूरी सच्चाई

Viral Video Fact Check: सड़क किनारे टूटी पड़ी दिखी नई Tata Sierra! क्या सच में हादसा हुआ? जानें पूरी सच्चाई

0
Viral Video Fact Check: सड़क किनारे टूटी पड़ी दिखी नई Tata Sierra! क्या सच में हादसा हुआ? जानें पूरी सच्चाई
tata sierra crash viral video fact check

Tata Sierra Crash Viral Video Fact Check: हाल ही लॉन्च हुई Tata Motors की Sierra चर्चा में बनी हुई है. SUV के शौकीन Sierra को सड़कों पर और डीलरशिप पर देखकर काफी जोश में हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. कहीं लोग मीडिया ड्राइव के दौरान Sierra को देखते दिख रहे हैं, तो कहीं संभावित खरीदार शोरूम पहुंचकर कार की पहली झलक ले रहे हैं.

इन सब के बीच एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में Sierra SUV सड़क किनारे खराब हालत में खड़ी दिखाई देती है, दावा किया गया कि उसका एक्सीडेंट हो गया. वीडियो में दिख रही SUV टॉप-एंड Andaman Adventure येलो कलर में है, जो देखने में असली लगती है. हालांकि सच तो इससे काफी अलग है. ये वीडियो रियलिटी से ज्यादा वायरलिटी पर बेस्ड है. आइए आपको विस्तार से बताते हैं.

Tata Sierra क्रैश वायरल वीडियो फैक्ट चेक (Tata Sierra Crash Viral Video Fact Check

वीडियो में दिखता है कि एक पीली Sierra SUV रोड के किनारे बुरी तरह हादसे का शिकार होकर खड़ी है. उसके फ्रंट हिस्से को भारी नुकसान हुआ दिखाया गया है. बंपर, ग्रिल, बोनट और लाइटें पूरी तरह टूटे हुए दिखाई पड़ते हैं. देखने में लगता है कि SUV किसी बड़े एक्सीडेंट से निकली है, लेकिन असलियत कुछ और ही है.

जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो पूरी तरह नकली है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है. हैरानी की बात यह है कि AI ने इसे इतना रियलिस्टिक बनाया है कि पहली नजर में कोई भी इसे असली समझ ले. Sierra के AI मॉडल में हर छोटा-से-छोटा डिटेल बिल्कुल सही दिखाया गया है. एलॉय व्हील का डिजाइन, लोगो, और फ्रंट ग्रिल पर मिनिमलिस्ट Sierra की बैजिंग तक.

इसके अलावा, फर्स्ट-पर्सन व्यू और वॉयसओवर वीडियो को और भी असली जैसा बनाते हैं. हालांकि, कुछ बेहद बारीक चीजें और कैमरे की हल्की-सी अननेचुरल मूवमेंट यह बता देती हैं कि वीडियो असली नहीं है, जिसे सिर्फ एक एक्सपर्ट ही ढंग से पकड़ सकता है. इसलिए, यह वीडियो सच नहीं है और इसे असली मानकर फैलाना गलत होगा.

Tata Sierra के सेफ्टी फीचर्स

AI-generated फेक वीडियो को एक तरफ रखते हुए, अब असली बातों पर नजर डालते हैं. Tata Sierra SUV की आधिकारिक Bharat NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग अभी तक जारी नहीं हुई है. हालांकि, Tata Motors ने दो Sierra SUVs के बीच क्रैश टेस्ट किया था, जिसमें इसकी सेफ्टी और इम्पैक्ट को झेलने की क्षमता दिखाई दी.

हेड-ऑन टक्कर के बावजूद गाड़ी के A-पिलर्स मजबूत रहे और रूफ लाइन भी बिल्कुल ठीक रही. इसके अलावा Tata Sierra में 22 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जिनमें 6 एयरबैग शामिल हैं. वहीं इसके टॉप वेरिएंट्स में Level 2 ADAS सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra 2025 vs Hyundai Creta: नयी सिएरा ने क्रेटा को दी खुली चुनौती, देखें कीमत-फीचर्स-स्पेस की पूरी तुलना

Previous article ओवरब्रिज बना शहर का पार्किंगस्थल, लगता है जाम
Next article Modern Hindu Baby Boy Names Starting with K: आपके लाडले के लिये K अक्षर से शुरु होने वाले बेस्ट बेबी नेम्स
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel