[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Tata Sierra 2025 Launch: दमदार इंजन, धांसू फीचर्स और जबरदस्त सेफ्टी

Tata Sierra 2025 Launch: दमदार इंजन, धांसू फीचर्स और जबरदस्त सेफ्टी

0
Tata Sierra 2025 Launch: दमदार इंजन, धांसू फीचर्स और जबरदस्त सेफ्टी
टाटा सिएरा 2025 लॉन्च / x@TataMotors_Cars

Tata Sierra 2025 Launch: टाटा मोटर्स ने अपनी दिग्गज SUV सिएरा को नये अवतार में लॉन्च कर दिया है. 90 के दशक की यादें ताजा करती यह कार अब मॉडर्न डिजाइन, दमदार इंजन और हाई-टेक फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में वापसी कर रही है. कंपनी इसे ‘rebirth of a legend’ कह रही है और सच में यह SUV पुरानी विरासत को नये जमाने की टेक्नोलॉजी से जोड़तीहै.

सिएरा की धमाकेदार वापसी!

टाटा मोटर्स ने अपनी आइकॉनिक SUV सिएरा को नये जमाने की झलक और पुरानी यादों के तड़के के साथ फिर से लॉन्च कर दिया है. कंपनी इसे ‘रीबर्थ ऑफ अ लीजेंड’ कह रही है.

कीमत और वेरिएंट

नयी टाटा सिएरा को 11.49 लाख रुपये, एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. सिएरा अब पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी. इलेक्ट्रिक वर्जन बाद में आएगा. छह नये कलर शेड्स- बंगाल रूज, कूर्ग क्लाउड्स, मुन्‍नार मिस्ट, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे और अंडमान एडवेंचर- SUV को और भी स्टाइलिश बनाते हैं. बुकिंग 16 दिसंबर, 2025 से और डिलीवरी जनवरी 2026 में शुरू होगी.

इंजन और परफॉर्मेंस

SUV में नया 1.5 लीटर TGDi हाइपरियन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 170 PS पावर और 280 Nm टॉर्क पैदा करता है. इसके अलावा 1.5 लीटर TGDiNA इंजन और 1.5 लीटर Kryo.Jet डीजल इंजन भी विकल्प में हैं. गाड़ी 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCTगियरबॉक्स के साथ आती है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

सिएरा का केबिन अब लाउंज-स्टाइल डिजाइन के साथ प्रीमियम फील देता है.

  • पैनोरमिक सनरूफ
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • Dolby Atmos साउंड सिस्टम
  • इनबिल्ट 5G कनेक्टिविटी – पहली बार किसी ICE कार में

सेफ्टी और नये एडिशन

SUV में 6 एयरबैग, Isofix चाइल्ड सीट एंकर और सीटबेल्ट प्री-टेंशनर दिये गए हैं. कंपनी ने पहली बार सिएराvsसिएरा क्रैश टेस्ट भी किया है. इसके अलावा भारत की सबसे स्लिम टेललाइट्स, एक्सटेंडेबल सन वाइजर और ऑक्सिलरी टेल लैंप्स जैसी नयी खूबियां जोड़ी गई हैं.

सड़कों पर राज करने को तैयार

टाटा सिएरा अब सिर्फ पुरानी यादों का नाम नहीं, बल्कि आधुनिक टेक्नोलॉजी, दमदार इंजन और बेमिसाल सेफ्टी के साथ फिर से भारतीय सड़कों पर राज करने को तैयार है.

Tata Sierra 2025: फीचर्स देखकर Creta-Grand Vitara को झटका!

20 साल बाद लौटकर आ रही TATA की यह स्टायलिश SUV, जो बढ़ाएगी Maruti-Mahindra की टेंशन

Previous article Ram Mandir Flag Hoisting: राममंदिर ध्वजारोहण पर कांग्रेस का दलित कार्ड, इमरान मसूद ने कह दी बड़ी बात
Next article Peanut Gajak Recipe: ठंड का मजा करें दोगुना, घर पर बनाएं इस आसान तरीके से कुरकुरी मूंगफली गजक
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel