[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Tata Motors को इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद

Tata Motors को इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद

0
Tata Motors को इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद
टाटा मोटर्स को इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद. फोटो: प्रभात खबर

Electric Vehicles Sales in India: भारत की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स को वित्त वर्ष 2024-25 में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि, उसने इस दौरान यात्री वाहन उद्योग की वृद्धि में गिरावट की आशंका जाहिर की है. कंपनी को भरोसा है कि देश में चार्जिंग बुनियादी ढांचे के विकास की धीमी गति के बावजूद इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ेगी.

पांच फीसदी पर आ जाएगी यात्री वाहन उद्योग की वृद्धि

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि यात्री वाहन उद्योग हमने वित्त वर्ष 2022-23 में 25 प्रतिशत की बहुत मजबूत वृद्धि दर्ज की थी. इसके 2023-24 में इसके घटकर आठ प्रतिशत पर आने की आशंका है. यह वृद्धि ऊंचे आधार प्रभाव की वजह से इस स्तर पर आएगी. ऐसे में 2024-25 कुछ अधिक चुनौतीपूर्ण होगा और वृद्धि घटकर पांच प्रतिशत से कम रह जाएगी.

Electric Vehicles के चार्जिंग ढांचे की कमी बड़ी चुनौती

शैलेश चंद्रा ने आगे कहा कि जहां तक इलेक्ट्रिक वाहनों का सवाल है, तो मुझे लगता है कि इसमें सबसे बड़ी चुनौती चार्जिंग ढांचे की कमी है. जिस तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता बढ़ रही है, चार्जिंग ढांचा उतनी तेजी से नहीं बढ़ पा रहा है. वाहन उद्योग क्षेत्र से जुड़ी दूसरी चुनौतियों का जिक्र करते हुए चंद्रा ने कहा कि पिछली तिमाही से जिंस की कीमतें स्थिर हैं. ऐसे में आगे चलकर कुछ चीजों के दामों के ऊंचा जाने का जोखिम है. इसलिए हमारी इसपर करीबी नजर है.

Also Read: बलेनो का खेल खराब करने नए अवतार में आ रही Tata Sumo! भारत में 25 साल तक किया है ठाठ

Electric Vehicles की बिक्री में 95 से 100 फीसदी वृद्धि

उन्होंने कहा कि 2023 में जहां कुल यात्री वाहन उद्योग आठ प्रतिशत की दर से बढ़ा है, वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 95 से 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. मुझे लगता है कि यह प्रवृत्ति जारी रहने की संभावना है. इसलिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों में मजबूत पोर्टफोलियो वाली कंपनियां आगे बढ़ेंगी. उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचे का विस्तार करने को सहयोग की एक मुक्त रणनीति अपनाई है.

Also Read: Ratan Tata: कभी बिकने के कगार पर पहुंच गयी थी टाटा की ये कंपनी, पिछले 4 साल में निवेशकों के लिए बन गयी पारस पत्थर

Electric Vehicles वाहन बाजार के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचा जरूरी

शैलेश चंद्रा ने कहा कि यह देखते हुए कि ईवी बाजार के विस्तार के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचा जरूरी है. हम सभी चार्ज पॉइंट परिचालकों और पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के साथ सहयोग के एक खुले दृष्टकोण को अपना रहे हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपने विशिष्ट बिक्री नेटवर्क का विस्तार करेगी. फिलहाल, कंपनी के गुरुग्राम में ऐसे दो आउटलेट हैं. अगले 18 महीने में अधिक बिक्री वाले शहरों में हमारे ऐसे विशिष्ट चैनल होंगे.

Also Read: Mahabharata period: ये हैं महाभारत काल की खूबसूरत महिलाएं

टाटा मोटर्स ने बाजार में पेश किए चार Electric Vehicles

उन्होंने कहा कि हम 15 से 20 शहरों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. ‘टाटा पंच’ इलेक्ट्रिक वाहन की पेशकश के साथ हमारे व्यक्तिगत खंड में चार उत्पाद हो गए हैं. टाटा मोटर्स का इरादा 2024 में इलेक्ट्रिक एसयूवी कर्व और हैरियर ईवी पेश करने का है.

Previous article IND vs ENG: रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, अंग्रेजों से हिसाब-किताब चुकाने को तैयार भारत
Next article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: रूही नहीं बल्कि ये शख्स बनेगा सीरियल का विलेन, अभीरा-अरमान की जिंदगी होगी तबाह
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel