[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Tata Harrier EV vs Mahindra BE6: EV सेफ्टी और एफिशिएंसी में कौन है EV का असली बादशाह?

Tata Harrier EV vs Mahindra BE6: EV सेफ्टी और एफिशिएंसी में कौन है EV का असली बादशाह?

0
Tata Harrier EV vs Mahindra BE6: EV सेफ्टी और एफिशिएंसी में कौन है EV का असली बादशाह?
Tata Harrier EV vs Mahindra BE6

Tata Harrier EV vs Mahindra BE6: EV क्रांति में भारत के दो दिग्गज आमने-सामने

भारत की EV इंडस्ट्री अब सिर्फ स्टाइल और ब्रांडिंग तक सीमित नहीं रही – अब मुकाबला है टेक्नोलॉजी, भरोसे और परफॉर्मेंस का. Tata Harrier EV और Mahindra BE6, दोनों ही Made in India ब्रांड्स हैं जो EV सेगमेंट में नई मिसाल कायम कर रहे हैं. आइए जानें कि सेफ्टी और एफिशिएंसी के मोर्चे पर कौन-सी SUV है ज्यादा दमदार.

सेफ्टी में कौन है आगे?

Tata Harrier EV और Mahindra BE6 दोनों ही SUVs ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है, जो इन्हें भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक गाड़ियों में शामिल करता है. Harrier EV ने एडल्ट सेफ्टी में परफेक्ट 32/32 स्कोर हासिल किया है, जबकि BE6 भी बेहद करीब 31.97/32 स्कोर के साथ पीछे है. चाइल्ड सेफ्टी के मामले में दोनों ने 45/49 अंक प्राप्त किए हैं, जो बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन माने जाते हैं. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो दोनों में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), और कर्टन एयरबैग्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इसके अलावा, लेन असिस्ट और ड्राउजीनेस डिटेक्शन जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी दोनों में दी गई है. कुल मिलाकर, Harrier EV ने एडल्ट सेफ्टी में थोड़ा बढ़त बनाई है, लेकिन Mahindra BE6 भी सुरक्षा के मामले में किसी से कम नहीं है.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

EV Efficiency: कौन है ज्यादा दमदार?

EV सेगमेंट में परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी अब सिर्फ बैटरी साइज तक सीमित नहीं रही- अब बात होती है रेंज, चार्जिंग स्पीड और ड्राइविंग एक्सपीरियंस की. Tata Harrier EV दो बैटरी ऑप्शन (65 kWh और 75 kWh) के साथ आती है, जबकि Mahindra BE6 में 59 kWh और 79 kWh की बैटरी वैरायटी दी गई है. रेंज के मामले में BE6 थोड़ा आगे है, जो 557 से 683 किलोमीटर तक का दावा करती है, वहीं Harrier EV की रेंज 538 से 627 किलोमीटर के बीच है. चार्जिंग स्पीड में भी Mahindra BE6 ने बढ़त बनाई है- DC फास्ट चार्जिंग से यह सिर्फ 20 मिनट में चार्ज हो जाती है, जबकि Harrier EV को 25 मिनट लगते हैं. हालांकि, टॉर्क और ड्राइव ऑप्शन में Harrier EV ज्यादा दमदार है. इसका AWD वर्जन 504 Nm का टॉर्क देता है, जबकि BE6 सिर्फ RWD में आता है और 380 Nm तक सीमित है. यानी अगर आप पावर और ड्राइविंग डायनामिक्स को प्राथमिकता देते हैं, तो Harrier EV ज्यादा उपयुक्त है, लेकिन रेंज और चार्जिंग स्पीड के लिहाज से Mahindra BE6 एक स्मार्ट चॉइस साबित हो सकती है.

आपकी प्राथमिकता क्या है?

EV सेगमेंट में Tata Harrier EV और Mahindra BE6 दोनों ही दमदार दावेदार हैं, लेकिन आपकी पसंद इस बात पर निर्भर करेगी कि आप किस पहलू को ज्यादा अहमियत देते हैं. अगर आपकी प्राथमिकता सुरक्षा है, तो Harrier EV थोड़ा आगे निकलता है- खासकर एडल्ट सेफ्टी में इसके परफेक्ट स्कोर के चलते. वहीं अगर आप ज्यादा रेंज और तेज चार्जिंग स्पीड चाहते हैं, तो Mahindra BE6 एक स्मार्ट और प्रैक्टिकल विकल्प साबित हो सकता है. दोनों SUVs में एडवांस टेक्नोलॉजी, दमदार डिजाइन और भारत में बनी होने का गर्व शामिल है. ये मुकाबला सिर्फ दो गाड़ियों का नहीं, बल्कि भारत की EV क्रांति की दिशा तय करने वाला एक बड़ा कदम है- और यकीन मानिए, ये तो बस शुरुआत है.

Car Tips: यह बात नहीं जानी, तो कार सर्विस सेंटर वाले आपको लगा देंगे चूना

Parivahan पोर्टल पर गाड़ी की डीटेल अपडेट करना क्यों है जरूरी? जानिए आसान तरीका और फायदे

FASTag रिचार्ज करें चुटकियों में, Paytm, Google Pay और PhonePe पर आसान है प्रॉसेस

बड़े परिवार संग सफर का परफेक्ट साथी, 17 लोग एक साथ कर सकेंगे सफर, कीमत बस इतनी…

10 सबसे सस्ती कारें, भारत में सब एक से बढ़कर एक

Previous article गंगा का जलस्तर बढ़ने से पाकुड़ के चांदपुर में बाढ़ की स्थिति
Next article हवलदार शिवचरण के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे कुड़मी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel