[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile ₹16.99 लाख में लॉन्च हुई Tata Curvv EV SeriesX, फुल चार्ज में चलेगी 502KM

₹16.99 लाख में लॉन्च हुई Tata Curvv EV SeriesX, फुल चार्ज में चलेगी 502KM

0
₹16.99 लाख में लॉन्च हुई Tata Curvv EV SeriesX, फुल चार्ज में चलेगी 502KM
Tata Curvv EV SeriesX

टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लाइनअप को और मजबूत कर दिया है. कंपनी ने आज Curvv EV SeriesX लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत ₹16.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. अब कंपनी ने इसमें दो नए वेरिएंट (Accomplished X 55 और Empowered X 55) जोड़े हैं, ताकि ग्राहकों को लंबी रेंज के साथ ज्यादा फीचर्स और बेहतर वैल्यू मिल सके. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते है.

बैटरी और रेंज 

इसका डिजाइन SUV की मजबूती और कूप (coupe) की स्पोर्टी फील का बेहतरीन मिक्स है. इसमें 55 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो करीब 167 hp की पावर और 215 Nm टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि ये एक बार फुल चार्ज में 502 km (ARAI) तक चल सकती है, जबकि रियल लाइफ में लगभग 400 km का रेंज आराम से मिल सकता है.

सबसे खास बात यह है कि टाटा इसमें हाई-वोल्टेज बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी (पहले ओनर के लिए 15 साल तक) दे रही है. ये फीचर EV खरीदते वक्त सबसे बड़ी टेंशन यानी बैटरी लाइफ को काफी हद तक खत्म कर देता है.

फीचर्स और इंटीरियर

Accomplished X 55 वेरिएंट उन लोगों के लिए बनाया गया है जो आराम और जरूरी फीचर्स का सही बैलेंस चाहते हैं. इसमें बड़ा सा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जिससे केबिन और भी खुला-खुला लगता है. साथ ही, ड्यूल डिजिटल स्क्रीन्स दी गई हैं. एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी ड्राइविंग जानकारी के लिए.

कनेक्टिविटी की बात करें तो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट है. पार्किंग और सेफ्टी को आसान बनाने के लिए 360-degree कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग भी दिया गया है. कम्फर्ट के मामले में भी ये वेरिएंट पीछे नहीं है. इसमें वेन्टीलेटेड सीट्स दी गई है. साथ ही, लेदरेट अपहोल्स्ट्री इसे प्रीमियम फील देती है. पीछे बैठने वालों के लिए रियर सनशेड्स भी मिलते हैं.

दूसरी तरफ, Empowered X 55 वेरिएंट में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. म्यूजिक लवर्स के लिए JBL का 9-स्पीकर साउंड सिस्टम है. इसके अलावा, ड्राइविंग को और आरामदायक बनाने के लिए इसमें पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है. साथ ही आगे की सीट्स वेंटिलेटेड हैं. पीछे बैठने वालों के लिए भी खास ध्यान रखा गया है, क्योंकि रियर सीट्स रीक्लाइन हो जाती हैं. सेफ्टी की बात करें तो इसमें Level 2 ADAS मिलता है, जिसमें कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.

Tata Curvv EV SeriesX की वेरिएंट्स और कीमत

  • Accomplished X 55 – ₹16.99 लाख
  • Empowered X 55 – ₹19.19 लाख
  • Empowered X 55 Dark – ₹19.49 लाख

यह भी पढ़ें: Nissan Gravite का CNG वेरिएंट लॉन्च, मिलेगा ज्यादा माइलेज और 7-सीटर स्पेस

Previous article सासाराम रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी व लिफ्ट बंद, यात्री परेशान
Next article पटना में मौसम अलर्ट: अगले 2-3 घंटे में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel