[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Skoda Kodiaq RS भारत में हुई लॉन्च, 6 मिनट में बिक गईं थी सभी 50 यूनिट्स, जानें कीमत

Skoda Kodiaq RS भारत में हुई लॉन्च, 6 मिनट में बिक गईं थी सभी 50 यूनिट्स, जानें कीमत

0
Skoda Kodiaq RS भारत में हुई लॉन्च, 6 मिनट में बिक गईं थी सभी 50 यूनिट्स, जानें कीमत
Skoda Kodiaq RS (Photo: Skoda)

Skoda Auto India ने अपनी नई Skoda Kodiaq RS को 66.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की सबसे प्रीमियम और परफॉर्मेंस वाली SUV है. इसकी जबरदस्त डिमांड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत के लिए लाई गई सभी 50 यूनिट्स महज 6 मिनट में बुक हो गईं.

Kodiaq RS फिलहाल Skoda की भारत में सबसे प्रीमियम और परफॉर्मेंस-फोकस्ड SUV है. इसकी कीमत रेगुलर Kodiaq से करीब 20 लाख रुपये ज्यादा है. इसकी बड़ी वजह यह है कि Kodiaq RS को भारत में CBU (Completely Built Unit) के रूप में इम्पोर्ट किया जाता है. वहीं स्टैंडर्ड Kodiaq की लोकल असेंबली CKD (Completely Knocked Down) रूट के जरिए होती है.

Skoda Kodiaq RS: पावर और परफॉरमेंस

नई Skoda Kodiaq RS में 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये 261 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह रेगुलर Kodiaq के मुकाबले काफी ज्यादा दमदार है, क्योंकि उसमें 201 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क मिलता है. इस इंजन के साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया गया है.

कंपनी का दावा है कि Kodiaq RS सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 231 km/h है. यह SUV MQB Evo प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जिसे यह Volkswagen Tayron R-Line के साथ शेयर करती है. बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग और Dynamic Chassis Control (DCC) के साथ एडैप्टिव डैम्पर्स भी दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: जंगल सफारी के लिए टाटा मोटर्स ले कर आई Sierra EV Sanctuary Edition, मिलेंगे एडवेंचर-रेडी फीचर्स

Skoda Kodiaq RS: डिजाइन 

Kodiaq RS का लुक काफी स्पोर्टी नजर आता है. इसमें ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स, ब्लैक ग्रिल, बंपर्स, रूफ रेल्स, ORVMs और रूफ स्पॉइलर दिए गए हैं. यह SUV Moon White, Magic Black, Velvet Red और Steel Grey जैसे चार शानदार रंगों में उपलब्ध है.

Skoda Kodiaq RS: इंटीरियर

केबिन के अंदर आपको ऑल-ब्लैक थीम के साथ 7-सीटर लेआउट मिलता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. फ्रंट सीट्स पावर्ड, वेंटिलेटेड हैं और इनमें मसाज, मेमोरी व थाई एक्सटेंशन जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं. वहीं, स्टीयरिंग व्हील और सीट्स पर RS बैजिंग के साथ एल्युमिनियम पैडल्स दिए गए हैं.

म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें 13-स्पीकर वाला Canton साउंड सिस्टम सबवूफर के साथ दिया गया है. सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ लुक्स नहीं, सेफ्टी में भी दमदार हुई Kia Seltos, 28 ADAS फीचर्स के साथ आए दो नए वेरिएंट

Previous article 20 साल बाद बदला लालू परिवार का पता, राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी बंगला
Next article भोजपुर के कोईलवर में झोपड़ी में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से वृद्धा झुलसी, लाखों की संपत्ति राख
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel