[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Tata Tiago CNG AMT 2026: पहली बार इस सेगमेंट में मिले Paddle Shifters, जानें क्या है खास

Tata Tiago CNG AMT 2026: पहली बार इस सेगमेंट में मिले Paddle Shifters, जानें क्या है खास

0
Tata Tiago CNG AMT 2026: पहली बार इस सेगमेंट में मिले Paddle Shifters, जानें क्या है खास
Tata Tiago CNG AMT 2026 (Photo: Tata Motors)

Tata Motors धीरे-धीरे अपनी 2026 Tata Tiago facelift की हर जानकारी सामने ला रहा है. कंपनी पहले ही इसके डिजाइन और इंटीरियर से पर्दा उठा चुकी है और अब फीचर्स की डिटेल्स शेयर कर रही है. लेटेस्ट वीडियो में Tata ने कन्फर्म किया है कि इस कार का CNG वेरिएंट भी आएगा और उसमें सेगमेंट-फर्स्ट पैडल शिफ्टर्स मिलेंगे, जो AMT के साथ दिए जाएंगे. ये बड़ा अपडेट लॉन्च से ठीक पहले आया है, क्योंकि 28 मई को यह कार भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रही है.

2026 Tata Tiago CNG: पावरट्रेन

इसमें किसी बड़े मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है. मौजूदा Tiago पेट्रोल वर्जन में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो 86hp की पावर देता है. वहीं CNG वर्जन में यही पावर घटकर करीब 75.5hp रह जाती है. गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 5-स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स में 5-स्पीड AMT का ऑप्शन भी मिलता है.

CNG सेटअप में जो स्पेस-सेविंग डुअल-सिलेंडर सिस्टम दिया गया है, वो फेसलिफ्ट मॉडल में भी जारी रहेगा. साथ ही Tiago का डायरेक्ट स्टार्ट-इन-CNG फीचर भी पहले की तरह इसमें देखने को मिलेगा.

2026 Tata Tiago CNG: इंटीरियर फीचर्स

पेट्रोल मॉडल की तरह ही Tiago CNG में भी दो फ्री-स्टैंडिंग स्क्रीन दी गई हैं. एक टचस्क्रीन और एक ड्राइवर डिस्प्ले. सेंटर वाली स्क्रीन लगभग वही 10.25-इंच की लगती है, लेकिन अब पुराने LCD ड्राइवर डिस्प्ले की जगह पूरी तरह डिजिटल डिस्प्ले दे दिया गया है. डैशबोर्ड को भी नए अंदाज में री-डिजाइन किया गया है. पहले वाला स्लोपिंग डिजाइन हटाकर अब इसमें लेयर्ड लेआउट दिया गया है, जो ज्यादा प्रीमियम और क्लीन दिखता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 360-डिग्री कैमरा, दो वायरलेस चार्जिंग पैड, रोटरी गियर सेलेक्टर और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं. 

2026 Tata Tiago CNG: एक्सटीरियर फीचर्स

इस अपडेट में ज्यादातर बदलाव कार के सॉफ्ट पार्ट्स में किए गए हैं, लेकिन इन छोटे-छोटे अपडेट्स ने मिलकर हैचबैक को काफी मॉडर्न लुक दे दिया है. नई Tiago में अब फ्रेश डिजाइन वाले बंपर मिलते हैं, साथ ही LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स को नए तरीके से री-डिजाइन किया गया है जो बीच में एक कॉन्ट्रास्टिंग स्ट्रिप से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी पूरी तरह नया रखा गया है.

यह भी पढ़ें: नई 2026 Tata Tiago EV में क्या बदला? पुराने मॉडल से 6 बड़े अपग्रेड जरूर देखें

Previous article Gaya Ji News: बहुभाषी लोगों का व्यक्तित्व विकास अधिक होता है : सीयूएसबी कुलपति
Next article Bagaha News: बगहा में भालू का जानलेवा हमला, खेत में काम कर रहे किसान को किया लहूलुहान, हालत नाजुक
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel