[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Royal Enfield Hunter 350 Vs TVS Ronin: कौन है मिड-वेट सेगमेंट का असली बादशाह?

Royal Enfield Hunter 350 Vs TVS Ronin: कौन है मिड-वेट सेगमेंट का असली बादशाह?

0
Royal Enfield Hunter 350 Vs TVS Ronin: कौन है मिड-वेट सेगमेंट का असली बादशाह?

Royal Enfield Hunter 350 Vs TVS Ronin: भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में मिड-वेट सेगमेंट लगातार गर्म हो रहा है. रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में हंटर 350 का 2025 वर्जन उतारा है, वहीं टीवीएस रोनिन पहले से ही इस श्रेणी में अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है. दोनों ही बाइक्स नियो-रेट्रो डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ युवाओं को लुभा रही हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

हंटर 350 में 349.34cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क निकालता है. दूसरी ओर, टीवीएस रोनिन 225.9cc ऑयल-कूल्ड इंजन से लैस है, जो 20.1 bhp की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क देता है.आंकड़ों में मामूली फर्क है, लेकिन हंटर का टॉर्क इसे शहर और हाईवे दोनों पर ज्यादा दमदार बनाता है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

2025 हंटर 350 अब एलईडी हेडलाइट्स और डिजिटल-एनालॉग कंसोल के साथ आती है, जिसमें ट्रिपर पॉड भी शामिल है. वहीं टीवीएस रोनिन पूरी तरह डिजिटल क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ज्यादा मॉडर्न एहसास देता है. दोनों ही बाइक्स में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मौजूद हैं, जिससे लंबी राइड्स पर मोबाइल चार्ज करना आसान हो जाता है.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

हंटर 350 में 41mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और 6-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक दिया गया है.रोनिन इस मामले में एक कदम आगे है, क्योंकि इसमें 41mm USD फोर्क्स और 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक मिलता है. ब्रेकिंग सेटअप में दोनों के फ्रंट डिस्क 300mm हैं, लेकिन हंटर का रियर डिस्क 270mm है जबकि रोनिन में 240mm का डिस्क दिया गया है.

डायमेंशन और कीमत

लंबाई में हंटर 350 थोड़ीबड़ी है, लेकिन ग्राउंड क्लियरेंस में रोनिन आगे निकल जाता है. हंटर का क्लियरेंस 160mm है, जबकि रोनिन 181mm का ऑफर करता है. कीमत की बात करें, तो हंटर 350 की शुरुआती कीमत 1.50 लाख रुपये है, वहीं टीवीएस रोनिन 1.35 लाख रुपये से शुरू होती है. यानी बजट फ्रेंडली विकल्प चाहने वालों के लिए रोनिन ज्यादा आकर्षक साबित हो सकता है.

Honda SP 125 vs Hero Glamour: 125cc सेगमेंट की असली भिड़ंत में कौन पड़ा भारी?

रॉयल एनफील्ड Bullet 350 Vs Classic 350: 2025 में कौन-सी रेट्रो बाइक है आपके लिए बेहतर?

Previous article बाइक सवार युवक की मौत, दो भाई गंभीर रूप से जख्मी
Next article संविधान केवल कानूनी दस्तावेज ही नहीं, बल्कि देश की आत्मा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel