[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Royal Enfield Bullet 650 भारत में हुई लॉन्च, जानें ₹3.65 लाख वाली इस बाइक की खासियत

Royal Enfield Bullet 650 भारत में हुई लॉन्च, जानें ₹3.65 लाख वाली इस बाइक की खासियत

0
Royal Enfield Bullet 650 भारत में हुई लॉन्च, जानें ₹3.65 लाख वाली इस बाइक की खासियत
Royal Enfield Bullet 650 (Photo: Royal Enfield)

Royal Enfield ने अपनी 650cc लाइनअप को और मजबूत कर दिया है. कंपनी ने भारत में अपनी नई Bullet 650 लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत ₹3.65 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस बाइक को पहली बार EICMA 2025 में शोकेस किया गया था. अब यह कंपनी की पहले से मौजूद 650cc फैमिली जैसे Continental GT 650, Interceptor 650, Bear 650 और Super Meteor के साथ जुड़ गई है. सबसे खास बात यह है कि Bullet नाम सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि 1932 से चली आ रही एक विरासत है, जिसे आज भी लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज और कल्ट स्टेटस हासिल है.

Bullet 650 का डिजाइन

Bullet 650 का डिजाइन देखते ही एक जाना-पहचाना फील आता है, क्योंकि इसमें Bullet 350 और Classic 650 Twin की झलक साफ दिखती है. इस बाइक में वही signature chrome हेडलाइट, हेडलैंप हाउसिंग और टेललाइट मिलती है. सबसे खास बात है इसका फ्यूल टैंक, जिस पर हाथ से बनाई गई (hand-painted) पिनस्ट्राइप्स और मेटैलिक बैज इसे और भी रॉयल फील देते हैं. अगर फेंडर्स की बात करें तो ये Classic 650 के मुकाबले थोड़े ज्यादा चौकोर और बॉक्सी डिजाइन में आते हैं, जिससे बाइक का रोड प्रेजेस और भी दमदार नजर आता है.

अगर फर्क की बात करें तो इस बाइक की एर्गोनॉमिक्स (Ergonomics) यानी राइडिंग पोजिशन ज्यादा प्रैक्टिकल लगती है. Classic 650 के मुकाबले इसमें सीट का सेटअप अलग है. यहां सीट को पीछे वाले सस्पेंशन से जोड़कर एक सिंगल-पिस यूनिट दिया गया है. इसका मतलब यह है कि पिलियन यानी पीछे बैठने वाले के लिए राइड थोड़ी ज्यादा आरामदायक हो सकती है.

वहीं दूसरी तरफ, इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह डिजिटल-एनालॉग कॉम्बिनेशन वाला ही है. साथ में फ्यूल गेज और ओडोमीटर के लिए छोटा सा डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है.

Bullet 650 का इंजन

Royal Enfield Bullet 650 में 647.95 cc का parallel-twin इंजन मिलता है, जो पहले से ही Interceptor 650 और Super Meteor 650 जैसे कई पॉपुलर मॉडल्स में यूज हो चुका है. यह air-oil cooled इंजन 7,250 rpm पर 47 bhp की पावर और 5,650 rpm पर 52.3 Nm का दमदार टॉर्क देता है.  इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है.

Bullet 650 का हार्डवेयर

इसमें स्टील ट्यूबिंग से बना फ्रेम मिलता है, जो इसे मजबूती देता है. आगे की तरफ 43 mm के टेलीस्कोपिक फोर्क्स लगाए गए हैं, जबकि पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. इसकी आइकॉनिक स्टाइल को बनाए रखने के लिए इसमें आगे 19-इंच और पीछे 18-इंच के व्हील्स का कॉम्बिनेशन दिया गया है.

ब्रेकिंग के लिए आगे 320 mm और पीछे 300 mm के डिस्क ब्रेक मिलते हैं. सेफ्टी के लिए ड्यूल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है. राइडिंग कम्फर्ट की बात करें तो इसकी सीट की ऊंचाई 800 mm है, जिससे ज्यादातर राइडर्स के लिए इसे संभालना आसान हो जाता है. वहीं 243 किलो का कर्ब वेट इसे एक मजबूत और रोड-स्टेबल फील देता है. लंबी दूरी की राइड्स को ध्यान में रखते हुए इसमें 14.8 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 72Kmpl माइलेज के साथ आई Hero Super Splendor XTEC 2.0, कीमत भी कम और फीचर्स भी जबरदस्त

Previous article बिहार में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार का मेगा प्लान तैयार, एक्शन मोड में विभाग
Next article गम्हरिया के बालिका गृह से दो लड़कियां गायब, पुलिस को अब तक नहीं मिला कोई सुराग
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel