[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Royal Enfield Bullet 650 से आज उठेगा पर्दा, क्लासिक लुक के साथ मिलेगा मॉर्डन टच

Royal Enfield Bullet 650 से आज उठेगा पर्दा, क्लासिक लुक के साथ मिलेगा मॉर्डन टच

0
Royal Enfield Bullet 650 से आज उठेगा पर्दा, क्लासिक लुक के साथ मिलेगा मॉर्डन टच
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650/एक्स

Royal Enfield Bullet 650: लंबे समय से Bullet 650 का इंतजार कर रहे बाइकर्स के लिए फाइनली आज वो दिन आ ही गया है, जब रॉयल एनफील्ड अपनी अब तक की सबसे पॉपुलर मॉडल Royal Enfield Bullet 650 से पर्दा उठाने वाली है. जी हां, आज 4 नवंबर को कंपनी अपनी Bullet 650 को ग्लोबली अनवील करने वाली है. यह शो इटली के मिलान में होने वाला है. इसके लिए कंपनी ने ऑफिशियल अकाउंट पर पॉपुलर Bullet 650 का पहला टीजर भी रिलीज कर दिया है. कंपनी ने टीजर का कैप्शन “मोटरसाइकिलिंग की सबसे पुरानी विरासत में एक नया अध्याय” दिया है, जो कंपनी की सबसे लंबे समय तक चलने वाली मॉडल लाइन की ओर इशारा करता है. आइए जानते हैं इस नए बुलेट के बारे में डिटेल्स में.

कब और कहां होगी लॉन्च?

रॉयल एनफील्ड की नई मॉडल बुलेट 650 इटली के मिलान में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े मोटरसाइकिल शो EICMA 2025 में ग्लोबली लॉन्च होने वाली है. भारत में यह मॉडल नवंबर के अंत तक में लॉन्च हो सकती है.

कैसा हो सकता है डिजाइन?

Royal Enfield हमेशा से अपने रेट्रो डिजाइन के लिए जाना जाता है और Bullet 650 में बाइकर्स को वही क्लासिक डिजाइन और स्टाइल मिलने वाला है. टीजर के अनुसार, बुलेट 650 क्रोम हेडलाइट हुड, टैंक पिनस्ट्रिप्स और मेटल बैजिंग जैसे क्लासिक डिज़ाइन लुक में आ सकता है.

क्या हो सकते हैं फीचर्स

टीजर वीडियो में रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 पर सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिखाया गया है, जो बुलेट 350 पर भी पेश किया गया है. टीजर वीडियो में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ एक छोटी डिजिटल स्क्रीन दिखाई दे रही है, जिसमें छोटी डिजिटल स्क्रीन में फ्यूल गेज, ओडोमीटर, रेंज और बहुत कुछ जानकारी दिखेगी. अपकमिंग रॉयल एनफील्ड 650 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए ट्रिपर पॉड मिलने की भी उम्मीद है, जो मॉडर्न टच के साथ बुलेट के क्लासिक स्टाइल को बरकरार रखता है.

Royal Enfield में कितना होगा इंजन?

अपकमिंग रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 में भी 648cc एयर-कूल्ड/ऑयल-कूल्ड इंजन हो सकता है, जो वर्तमान में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 द्वारा उपयोग किया जा रहा है. 650cc इंजन एक पैरेलल-ट्विन मिल है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 648cc मिल 47 hp और 52.3 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है और उम्मीद है कि बुलेट 650 में भी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 के समान डुअल-एग्जॉस्ट सिस्टम मिल सकता है.

क्या होगी कीमत?

कीमत को लेकर कंपनी ने अभी किसी तरह की जानकारी नहीं दी है. लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, इस नई बुलेट की कीमत 3.40 लाख से लेकर 3.55 लाख रुपये हो सकती है.

15.29 लाख में Honda Elevate ADV Edition ने मारी भारत में एंट्री, स्टालिश लुक और स्मार्ट फीचर्स का है परफेक्ट कॉम्बो, जानिए इसकी खासियत

Classic 350 बनी सबसे पसंदीदा बाइक, GST घटते ही Royal Enfield की बंपर बिक्री

Previous article चुनाव मैदान में उच्च शिक्षित बेटियां और पति से ज्यादा कमाने वाली गृहिणियां
Next article बिहार चुनाव 2025: पार्टी से पार्टी ही नहीं, जाति से जाति भी टकरा रही इस बार
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel