[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile RE Bear 650 या BSA Scrambler 650: फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत में कौन है बेस्ट डील?

RE Bear 650 या BSA Scrambler 650: फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत में कौन है बेस्ट डील?

0
RE Bear 650 या BSA Scrambler 650: फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत में कौन है बेस्ट डील?
रॉयल एनफील्ड बियर 650 बनाम बीएसए स्क्रैम्बलर

अगर आप ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो पुराने जमाने का क्लासिक लुक दे और साथ ही हर तरह की सड़क पर आसानी से चल सके, तो स्क्रैम्बलर सेगमेंट इस समय तेजी से पॉपुलर हो रहा है. हाल ही में इस सेगमेंट में BSA Scrambler 650 की एंट्री हुई है, जो सीधे Royal Enfield Bear 650 को टक्कर देती है. दोनों ही बाइक्स रेट्रो डिजाइन के साथ मॉडर्न परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन देती हैं, जिससे ये शहर की सड़कों से लेकर हल्के ऑफ-रोड रास्तों तक आराम से चल सकती हैं. ऐसे में अब सवाल यह है, कि रोजाना इस्तेमाल और एडवेंचर के लिए इनमें से कौन बेहतर साबित होती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

इन दोनों स्क्रैम्बलर बाइक्स के बीच सबसे बड़ा फर्क इनके इंजन सेटअप में देखने को मिलता है. BSA Scrambler 650 में 652cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 45 hp की पावर और 55 Nm टॉर्क देता है. दूसरी तरफ Royal Enfield Bear 650 में 648cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 47.4 hp पावर और 56.5 Nm टॉर्क देता है.

गियरबॉक्स की बात करें, तो BSA में 5-स्पीड गियरबॉक्स है, जबकि Bear 650 में 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है, जो हाईवे राइडिंग के लिए ज्यादा स्मूद माना जाता है.

हार्डवेयर और राइडिंग सेटअप

हार्डवेयर और सस्पेंशन के मामले में भी इन दोनों बाइक्स में साफ अंतर देखने को मिलता है. BSA Scrambler 650 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क दिया गया है, जबकि Royal Enfield Bear 650 में ज्यादा एडवांस्ड USD (अपसाइड-डाउन) फोर्क मिलता है. हालांकि, BSA में सस्पेंशन ट्रैवल ज्यादा दिया गया है, जो खराब रास्तों पर बेहतर कम्फर्ट और कंट्रोल देने में मदद करता है. पीछे की तरफ दोनों बाइक्स में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं.

व्हील साइज की बात करें, तो दोनों में 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर व्हील दिया गया है, जो स्क्रैम्बलर बाइक्स के लिए स्टैंडर्ड सेटअप माना जाता है. हालांकि, BSA में थोड़े चौड़े टायर्स दिए गए हैं, जिससे ढीली या खराब सतह पर बेहतर ग्रिप मिलने की संभावना रहती है.

कीमत और पोजिशनिंग

कीमत के मामले में BSA Scrambler 650 थोड़ी सस्ती रखी गई है. इसकी कीमत 3.24 लाख रुपये से शुरू होकर 3.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. Royal Enfield Bear 650 की कीमत ज्यादा है, जो 3.75 लाख रुपये से शुरू होकर 3.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

कौन सी बाइक किसके लिए बेहतर?

दोनों ही बाइक्स अपने-अपने तरीके से खास हैं. Royal Enfield Bear 650 पावर, ज्यादा एडवांस सस्पेंशन और मजबूत ब्रांड वैल्यू के मामले में आगे नजर आती है. इसके साथ ही Royal Enfield का बड़ा सर्विस और डीलर नेटवर्क इसे लंबे समय के लिए ज्यादा भरोसेमंद ऑप्शन बनाता है.

दूसरी तरफ BSA Scrambler 650 कीमत के मामले में ज्यादा किफायती है. इसके साथ इसमें ज्यादा सस्पेंशन ट्रैवल और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो खराब सड़कों और हल्की ऑफ-रोडिंग के लिए इसे ज्यादा काम का बनाता है. परफॉर्मेंस के मामले में भी यह बहुत पीछे नहीं है.

ऐसे में आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही ऑप्शन चुन सकते हैं. अगर आप हल्की, सिंपल और थोड़ा किफायती ऑप्शन चाहते हैं, तो BSA Scrambler 650 आपके लिए सही है. वहीं अगर आप ज्यादा पावर, स्मूद इंजन और बेहतर हाईवे परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Royal Enfield Bear 650 ज्यादा पसंद आएगी.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Bear 650 vs Guerrilla 450: दमदार पावर या स्मार्ट परफॉर्मेंस… कौन सी बाइक है आपके लिए सही?

Previous article आज होगी सम्राट सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक, कई जरूरी प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
Next article रामगढ़: सुबह हल्की बारिश और गरज के साथ बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel