[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 6 लाख रुपये से सस्ती इस 7-सीटर कार ने बनाया बिक्री का रिकॉर्ड, नये लुक में छा गई

6 लाख रुपये से सस्ती इस 7-सीटर कार ने बनाया बिक्री का रिकॉर्ड, नये लुक में छा गई

0
6 लाख रुपये से सस्ती इस 7-सीटर कार ने बनाया बिक्री का रिकॉर्ड, नये लुक में छा गई
नया लुक और कम दाम, Renault Triber ने मचाई धूम

भारतीय कार बाजार में रेनो की 7-सीटर एमपीवी Triber ने एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन किया है. कीमत घटते ही ग्राहकों की भीड़ इस कार पर टूट पड़ी और अब तक इसकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. किफायती दाम, फैमिली फ्रेंडली डिजाइन और ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी ने इसे परिवारों की पहली पसंद बना दिया है.

कीमत में कटौती से बढ़ी मांग

रेनो ने जुलाई 2025 में ट्राइबर का फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया था. शुरुआत में इसकी कीमत 6.30 लाख रुपये रखी गई थी, लेकिन GST 2.0 लागू होने के बाद शुरुआती कीमत घटकर 5.76 लाख रुपये रह गई. यही वजह रही कि ग्राहकों ने बड़ी संख्या में इसे खरीदा और बिक्री का आंकड़ा तेजी से बढ़ गया.

बिक्री और एक्सपोर्ट का रिकॉर्ड दमदार

अगस्त 2019 में लॉन्च हुई ट्राइबर पिछले साढ़े छह साल से रेनो इंडिया की बेस्ट परफॉर्मर बनी हुई है. जनवरी 2026 तक भारत में इसकी 2,00,253 यूनिट्स बिक चुकी हैं, जबकि दिसंबर 2025 तक 34,238 यूनिट्स एक्सपोर्ट भी की गईं. यह कार हैचबैक जैसी कीमत पर एमपीवी की सुविधा देती है, जो इसे खास बनाती है.

नया लुक और फीचर्स

नए ट्राइबर में पूरी तरह बदला हुआ फ्रंट लुक, नये हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और नया डायमंड लोगो दिया गया है. इसमें 1.0 लीटर, तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 72 बीएचपी पावर और 96 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. माइलेज भी बेहतर होकर 19.59 से 19.76 किमी प्रति लीटर तक पहुंच गया है. साथ ही डीलर लेवल पर फिट होने वाला सीएनजी किट विकल्प भी मौजूद है.

टेक्नोलॉजी और सुरक्षा की बात

इंटीरियर में नया लेआउट, ब्लैक-ग्रे अपहोल्स्ट्री और 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है. फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, ऑटो वाइपर, ऑटो हेडलैंप और ऑटो फोल्डिंग ORVM शामिल हैं. सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS+EBD और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिये गए हैं.

यह भी पढ़ें: MPV से SUV तक, 5 किफायती कारें जिनमें मिलती है रीक्लाइन रियर सीट

Previous article 16 लीटर शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरार
Next article मेष राशिफल 13 जून 2026: आज व्यापार में किया गया कोई भी नया सौदा आज अत्यधिक फलदायी सिद्ध होगा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel