[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Renault Kwid 2026 के बजट में आती हैं ये 5 कारें, खरीदने से पहले जरूर देखें

Renault Kwid 2026 के बजट में आती हैं ये 5 कारें, खरीदने से पहले जरूर देखें

0
Renault Kwid 2026 के बजट में आती हैं ये 5 कारें, खरीदने से पहले जरूर देखें
Tata Tiago (Photo: tatamotors.com)

भारत में नई Renault Kwid 2026 लॉन्च हो चुकी है. इस अपडेटेड एंट्री-लेवल हैचबैक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 5.61 लाख रुपये तक जाती है. इस बार Renault ने Kwid को सिर्फ Evolution और Climber दो वेरिएंट्स में पेश किया है. अगर आप पहली कार खरीदने की सोच रहे हैं और Renault Kwid 2026 आपको पसंद आई है, तो खरीदने से पहले इसी बजट में मिलने वाली दूसरी कारों को भी जरूर देख सकते हैं. आइए जानते हैं Renault Kwid 2026 के कुछ बेहतरीन ऑप्शन के बारे में.

S-Presso

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये है. S-Presso का लंबा, बॉक्सी मिनी-SUV जैसा डिजाइन इसे अलग लुक देता है. इसकी ऊंची सीटिंग पोजिशन और बेहतर हेडरूम की वजह से अंदर बैठने का एक्सपीरियंस काफी कम्फर्टेबल रहता है. इसमें 1.0-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन दिया गया है. अगर आपका ज्यादातर ट्रेवल शहर के अंदर होता है, तो S-Presso एक बेस्ट ऑप्शन है.

Alto K10

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 3.70 लाख रुपये है. इसमें वही 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो S-Presso में दिया गया है, लेकिन इसकी लो-स्लंग हैचबैक डिजाइन इसे अलग लुक देती है. आज भले ही SUV का क्रेज ज्यादा हो, लेकिन छोटी फैमिली के लिए हैचबैक कारें अब भी पहली पसंद बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: 2026 Renault Kwid का कौन-सा वेरिएंट है पैसा वसूल? खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क

Tata Tiago

हाल ही में इसे नए अपडेट्स के साथ पेश किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये रखी गई है. इसमें मिलने वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन बेहतर परफॉर्मेंस देता है. वहीं स्पेशियस केबिन और प्रीमियम इंटीरियर इस कार को हटकर बनाता है. अगर आप बजट में एक मजबूत, कम्फर्टेबल  और फीचर-लोडेड हैचबैक चाहते हैं, तो Tata Tiago पर जरूर नजर डाल सकते हैं.

Maruti Suzuki Celerio 

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपये से शुरू होती है. जहां Renault Kwid अपने SUV जैसे लुक से ध्यान खींचती है, वहीं Celerio का सॉफ्ट और राउंडेड डिजाइन सादगी और प्रैक्टिकलिटी पर जोर देता है. Maruti Suzuki Celerio पेट्रोल वेरिएंट में करीब 25 से 26.68 kmpl तक का माइलेज देती है.

Maruti Suzuki Wagon R

इसका टॉल-बॉय डिजाइन कार में बैठना और बाहर निकलना बेहद आसान बना देता है. वहीं, लेगरूम और बूट स्पेस के मामले में यह Kwid से साफ तौर पर आगे नजर आती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है, जबकि इंजन ऑप्शन में 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: Hyundai Creta, Verna या i20 खरीदने का है प्लान? फटाफट देखें जुलाई में मिलने वाले ये ऑफर्स

Previous article डीसी और एसपी ने लोहरदगा में किया नये इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Next article एससी-एसटी छात्रों की लग गई लॉटरी, यूपीएससी प्रीलिम्स क्रैक करने वालों को 1.5 लाख देगी झारखंड सरकार
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel