[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 2026 Renault Duster Vs Tata Sierra: कौन है फैमिली के लिए बेहतर?

2026 Renault Duster Vs Tata Sierra: कौन है फैमिली के लिए बेहतर?

0
2026 Renault Duster Vs Tata Sierra: कौन है फैमिली के लिए बेहतर?
Tata Sierra और Renault Duster में कौन देगा ज्यादा वैल्यू?

2026 Renault Duster Vs Tata Sierra: भारत के मिडसाइज SUV सेगमेंट में साल 2026 बेहद खास होने वाला है. दो दिग्गज नाम – Renault Duster और Tata Sierra – नए अवतार में वापसी कर चुके हैं. एक ओर Duster लंबे अंतराल के बाद फिर से बाजार में उतरी है, वहीं Sierra अपने क्लासिक नाम को आधुनिक डिजाइन और टेक्नोलॉजी के साथ पेश कर रही है. सवाल यही है कि रोजमर्रा की जरूरतों और ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से कौन सा SUV ज्यादा समझदारी भरा विकल्प साबित होगा.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Renault Duster में इंजन विकल्पों की भरमार है. इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल और हाइब्रिड GDi टर्बो पेट्रोल शामिल हैं. यानी परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों का संतुलन मिलता है. वहीं Tata Sierra में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं. यह सेटअप शहरी ड्राइविंग और स्मूद परफॉर्मेंस पर ज्यादा ध्यान देता है.

साइज और स्पेस

दोनों SUVs का आकार लगभग बराबर है- Duster की लंबाई 4,346 मिमी और Sierra की 4,340 मिमी. Duster की ग्राउंड क्लीयरेंस थोड़ी ज्यादा है, जिससे खराब रास्तों पर फायदा मिलता है. दूसरी ओर Sierra का व्हीलबेस लंबा है, जो पीछे बैठने वालों को ज्यादा लेगरूम देता है. बूट स्पेस में Duster आगे है- 700 लीटर, जबकि Sierra में 622 लीटर का स्पेस मिलता है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Tata Sierra टेक्नोलॉजी के मामले में दमदार पैकेज देती है. इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं. Renault Duster भी पीछे नहीं है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन Google इंटीग्रेशन के साथ, डिजिटल क्लस्टर, इलेक्ट्रिक टेलगेट, पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस्ड ADAS कैमरा सिस्टम दिए गए हैं.

सुरक्षा और सेफ्टी टेक

दोनों SUVs में मल्टीपल एयरबैग्स और बेसिक सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं. लेकिन Duster का पैकेज ज्यादा एडवांस्ड है. इसमें 360-डिग्री कैमरा और विस्तृत ADAS फीचर्स मिलते हैं, जबकि Sierra का सेफ्टी सेटअप अपेक्षाकृत बेसिक है.

कीमत और पोजिशनिंग

Tata Sierra की शुरुआती कीमत करीब ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. Renault Duster की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि इसकी की शुरुआती (एक्स-शोरूम) कीमत करीब ₹10 लाख होगी.

किनके लिए Duster, किनके लिए Sierra?

अगर आप ज्यादा पावर, हाइब्रिड विकल्प और एडवांस्ड सेफ्टी चाहते हैं तो Renault Duster बेहतर चुनाव है. वहीं Tata Sierra उन लोगों के लिए है जो स्टाइलिश डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और आरामदायक शहरी ड्राइविंग को प्राथमिकता देते हैं.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra लेने का बना रहे हैं प्लान? बेस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स जरूर जान लें

यह भी पढ़ें: बोल्ड डिजाइन से लेकर लेवल-2 ADAS तक, जानिए 2026 Renault Duster में क्या-क्या है खास

Previous article धवपोखर में घर से 20 लाख रुपये के आभूषण, नकदी सहित कीमती सामान की भीषण चोरी
Next article Kabuli Chana Pulao Recipe: आज डिनर में बनाएं कुछ खास – नोट करें स्वाद से भरपूर काबुली चना पुलाव की आसान रेसिपी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel