[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Reliance Jio: 2GB डेली डेटा वाला जियो का पॉपुलर पैक बंद

Reliance Jio: 2GB डेली डेटा वाला जियो का पॉपुलर पैक बंद

0
Reliance Jio: 2GB डेली डेटा वाला जियो का पॉपुलर पैक बंद

Reliance Jio, Jio 251 Plan: रिलायंस जियो ने 251 रुपये वाले अपने पॉपुलर 4G डेटा वाउचर (Reliance Jio 251 Plan) बंद कर दिया है. इस डेटा वाउचर में यूजर्स को रोजाना 2जीबी डेटा मिलता था.

एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी के साथ आने वाला यह प्लान यूजर्स को लॉकडाउन पीरियड के बीच काफी पसंद आ रहा था. अब इस प्लान को कंपनी नयी कैटेगरी में ऑफर कर रही है. यही नहीं, इसमें मिलने वाले डेटा बेनिफिट में भी बड़ा बदलाव हुआ है.

Also Read: 21 रुपये में 2GB! Jio का डेली डेटा खत्म हो जाए, तो ये ट्रिक अपनाएं

जियो का 251 रुपये वाला 4G डेटा वाउचर 51 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था, जिसमें यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा मिलता था. इस प्लान को यूजर अपने मौजूदा ऐक्टिव प्लान के ऊपर टॉप-अप कराते थे ताकि एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट मिल सके.

प्लान में 2जीबी डेली डेटा के हिसाब से कुल 102जीबी डेटा मिलता था. 251 रुपये में इतना ज्यादा डेटा मिलने से इस प्लान के यूजर्स की संख्या में तेजी के बढ़ोतरी भी हुई थी. इस प्लान में कॉलिंग और फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं थी, जो इसकी बड़ी कमी थी.

Also Read: Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर, FREE मिलेगा 2GB एक्स्ट्रा डेली डाटा

रिलायंस जियो ने अब 251 रुपये वाले इस वाउचर के 4G डेटा वाउचर सेक्शन के बजाय ‘वर्क फ्रॉम होम पैक्स’ (Jio Work From Home pack) में ऑफर करना शुरू कर दिया है. अब इस पैक में डेली 2जीबी की बजाय अनलिमिटेड 50जीबी डेटा दिया जा रहा है.

इसे मौजूदा प्लान के साथ टॉप-अप डेटा के लिए रिचार्ज कराया जा सकता है. ​हालांकि, इस पैक में भी कॉलिंग या फ्री एसएमएस बेनिफिट ऑफर नहीं किया जा रहा है.

Also Read: Reliance Jio New Plan: 200 रुपये महीने में 2GB डेली डेटा के साथ कॉलिंग FREE

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel