[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile रेगुलर और पैनोरमिक सनरूफ में क्या फर्क है? नई कार खरीदने से पहले जानें आपके लिए कौन सही

रेगुलर और पैनोरमिक सनरूफ में क्या फर्क है? नई कार खरीदने से पहले जानें आपके लिए कौन सही

0
रेगुलर और पैनोरमिक सनरूफ में क्या फर्क है? नई कार खरीदने से पहले जानें आपके लिए कौन सही
कार सनरूफ (Photo: Tata Motors Cars)

कुछ साल पहले तक सनरूफ सिर्फ महंगी सेडान और प्रीमियम SUV में मिलता था. लेकिन अब समय बदल चुका है. आज बजट कारों में भी सनरूफ आसानी से मिल जाती है. ऑटो कंपनियां अब छोटी सनरूफ की बजाय बड़ी पैनोरमिक सनरूफ पर ज्यादा जोर दे रही हैं. यही वजह है कि Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon, Kia Syros, Hyundai Creta जैसी कई पॉपुलर कारों में भी पैनोरमिक सनरूफ का ऑप्शन मिलने लगा है. अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और सनरूफ को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो आइए समझते हैं कि आखिर रेगुलर सनरूफ और पैनोरमिक सनरूफ में क्या अंतर होता है.

रेगुलर सनरूफ क्या है?

रेगुलर सनरूफ ड्राइवर और आगे बैठे पैसेंजर के ऊपर एक सिंगल ग्लास पैनल होता है. इसे इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से स्लाइड या टिल्ट करके खोला जा सकता है. क्योंकि यह पूरी छत पर नहीं होता, इसलिए गर्मी भी ज्यादा नहीं आती और कार का केबिन काफी हद तक ठंडा रहता है. अगर आपको सिर्फ थोड़ी ताजी हवा, अच्छी रोशनी और कार में प्रीमियम फील चाहिए, तो रेगुलर सनरूफ एक अच्छा और किफायती ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: बारिश में बीच रास्ते में बंद हो सकती है आपकी बाइक, मानसून से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

पैनोरमिक सनरूफ क्या है?

पैनोरमिक सनरूफ रेगुलर सनरूफ से काफी बड़ी होती है. आमतौर पर ये कार की दोनों सीटों की रो तक फैली रहती है. ज्यादातर पैनोरमिक सनरूफ में दो ग्लास पैनल होते हैं. इनमें आगे वाला हिस्सा इलेक्ट्रॉनिक तरीके से खुल जाता है. वहीं पीछे वाला हिस्सा फिक्स रहता है, ताकि केबिन में ज्यादा रोशनी आए और बाहर का नजारा देखने को मिले. इसके साथ लंबे गाइड रेल, रिट्रैक्टेबल सनशेड और एक्स्ट्रा मोटर्स भी दिए जाते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा है केबिन का प्रीमियम और खुला-खुला माहौल. खासकर पीछे बैठे लोगों को सफर के दौरान ज्यादा स्पेस और खुलापन फील होता है.

आपको कौन सी वाली लेनी चाहिए?

अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में केबिन कम गर्म हो, मेंटेनेंस का झंझट भी कम रहे और कार में पीछे बैठने वाले यात्री अक्सर न हों, तो रेगुलर सनरूफ आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. यह आपको खुली हवा और बेहतर वेंटिलेशन का मजा भी देता है, बिना एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत के.

वहीं अगर आप अक्सर फैमिली के साथ ट्रेवल करते हैं, कार के केबिन को ज्यादा खुला, रोशन और प्रीमियम फील करना चाहते हैं, तो पैनोरमिक सनरूफ आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. यह केबिन की एम्बियंस को काफी बेहतर बनाती है. हालांकि, इसे चुनने से पहले यह भी ध्यान रखें कि इसकी देखभाल और मेंटेनेंस पर थोड़ा एक्स्ट्रा खर्च आ सकता है.

यह भी पढ़ें: बाइक में आगे और पीछे अलग-अलग साइज के टायर क्यों होते हैं? जानिए इसके पीछे की इंजीनियरिंग

Previous article भारत में LNG सप्लाई फिर हुई सामान्य, सरकार ने वापस लिया इमरजेंसी गैस रेगुलेशन ऑर्डर, जानिए इसका क्या होगा असर
Next article विक्रमशिला सेतु पर 7 फीट के बैरियर से बढ़ीं कारोबारियों की मुश्किलें, दोगुना हुआ ढुलाई खर्च
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel