[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया Xiaomi का नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और सारी खूबियां

12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया Xiaomi का नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और सारी खूबियां

0
12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया Xiaomi का नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और सारी खूबियां

Xiaomi ने अपने बजट स्मार्टफोन कैटेगरी में नया डिवाइस जोड़ा है- Redmi Note 12T Pro. चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड ने चीन में यह हैंडसेट कम कीमत पर दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है. उम्मीद है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में रीब्रांड कर लॉन्च करे. आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें-

ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकती है लॉन्चिंग

Redmi Note 12T Pro में धाकड़ परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8200 Ultra प्रॉसेसर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इसे अगले कुछ सप्ताह में ग्लोबल मार्केट में नये नाम के साथ उतारा जा सकता है. वहीं, इस डिवाइस की भारत में लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी अभी आनी बाकी है.

Also Read: Xiaomi 13 Ultra Review: 50MP के चार कैमरा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला धाकड़ स्मार्टफोन

Redmi Note 12T Pro में क्या है खास?

शाओमी का नया फोन 6.6 इंच के IPS LCD फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आता है. यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 650 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. फोन Android 13 पर आधारित MIUI 14 के साथ आता है. इस हैंडसेट में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. फोन को 5,080mAh क्षमता वाली बैटरी पावर देती है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिला है. हैंडसेट के रियर पैनल पर 64MP प्राइमरी लेंस के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा 16MP का है.

Redmi Note 12T Pro की कीमत कितनी है?

Redmi Note 12T Pro चार रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स और तीन कलर ऑप्शंस में आया है. पहले 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,599 युआन (लगभग 18,650 रुपये), 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,699 युआन (लगभग 19,800 रुपये), 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,799 युआन (लगभग 21,000 रुपये) और हाई-एंड 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,999 युआन (लगभग 23,300 रुपये) में आया है.

Also Read: Xiaomi Smartphone: हैंडसेट में इस्तेमाल होनेवाले आधे पार्ट्स लोकल लेवल पर खरीदेगी शाओमी

Previous article RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 90.49% छात्र पास, direct link
Next article WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप में लगाएं अपनी आवाज वाला स्टेटस, आ गया यह कमाल का फीचर
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel