[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 15 साल पुरानी गाड़ियों की RC रिन्यू कैसे कराएं? जानें पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया

15 साल पुरानी गाड़ियों की RC रिन्यू कैसे कराएं? जानें पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया

0
15 साल पुरानी गाड़ियों की RC रिन्यू कैसे कराएं? जानें पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया
अगर आपकी गाड़ी 15 साल पुरानी हो चुकी है और आप उसे आगे भी चलाना चाहते हैं, तो RC रिन्यू कराना जरूरी है.

RC Renewal Process: 15 साल बाद भी चलाना चाहते हैं अपनी पुरानी गाड़ी? पहले RC रिन्यू कराएं!

गाड़ी खरीदना सिर्फ एक बार का काम नहीं है, बल्कि इसके साथ जुड़ी होती है कई जिम्मेदारियां- बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और सबसे अहम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC). भारत में निजी वाहनों का RC 15 साल के लिए वैध होता है. इसके बाद अगर आप गाड़ी चलाना जारी रखना चाहते हैं, तो RC का रिन्यूअल अनिवार्य है.

ऑफलाइन RC रिन्यूअल प्रक्रिया

अगर आप पारंपरिक तरीके से RC रिन्यू कराना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने नजदीकी RTO ऑफिस का पता लगाएं और वहां जाएं
  • RC रिन्यूअल फॉर्म प्राप्त करें और सभी जरूरी जानकारी भरें
  • फॉर्म भरने के बाद दोबारा जांच करें कि कोई गलती न हो
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें
  • वाहन की शारीरिक जांच (फिजिकल इंस्पेक्शन) कराई जाती है ताकि उसकी फिटनेस सुनिश्चित की जा सके
  • जांच के बाद RTO अधिकारी आपके दस्तावेजों की पुष्टि करेंगे और नया RC जारी करेंगे
  • नया RC तुरंत नहीं मिलता, इसलिए एक रसीद जरूर लें.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऑनलाइन RC रिन्यूअल प्रक्रिया

डिजिटल इंडिया के दौर में अब आप घर बैठे भी RC रिन्यू करा सकते हैं:

  • Parivahan.gov.in पर जाएं
  • “Online Services” में जाकर “Vehicle Related Services” चुनें
  • अपने राज्य और नजदीकी RTO का चयन करें
  • “RC Related Services” में जाकर “Registration Renewal” विकल्प चुनें
  • वाहन की रजिस्ट्रेशन संख्या और चेसिस नंबर दर्ज करें
  • विवरण सत्यापित करें और शुल्क का भुगतान करें
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी.

जरूरी दस्तावेज क्या हैं?

RC रिन्यूअल के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  • पुराना RC
  • वैध बीमा प्रमाण पत्र
  • प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC)
  • पहचान पत्र (आधार/पैन)
  • वाहन की फोटो (कुछ राज्यों में)
  • फिटनेस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो).

तो RC रिन्यू कराना जरूरी

अगर आपकी गाड़ी 15 साल पुरानी हो चुकी है और आप उसे आगे भी चलाना चाहते हैं, तो RC रिन्यू कराना जरूरी है. चाहे आप ऑनलाइन सुविधा का लाभ लें या RTO जाकर ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाएं, RC रिन्यूअल अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.

1 मिनट का ध्यान बचा सकता है आपकी जान, टायर चेक करना क्यों है जरूरी?

BaaS क्या है और Ola, MG, Tata इससे कैसे ला रहे हैं EV इंडस्ट्री में बूम?

सर्विस सेंटर पर कार के टायर और बैटरी बदल न दे कोई, पहले से कर लें यह इंतजाम

JCB का रंग आखिर पीला ही क्यों होता है? वजह जान कर सोच में पड़ जाएंगे आप

Previous article टीपीसी उग्रवादियों ने फूंके आरकेएस आउटसोर्सिंग कंपनी के 6 वाहन, पर्चा छोड़ दी धमकी
Next article Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महासंग्राम, सीट को लेकर 2 महिलाओं में उठा-पटक, बाल नोचना-नोचनी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel