[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Nissan की नई SUV Tekton पहली बार बिना कवर आई नजर, लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीर ने तस्वीर से बढ़ी हलचल

Nissan की नई SUV Tekton पहली बार बिना कवर आई नजर, लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीर ने तस्वीर से बढ़ी हलचल

0
Nissan की नई SUV Tekton पहली बार बिना कवर आई नजर, लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीर ने तस्वीर से बढ़ी हलचल
लॉन्च से पहले लीक तस्वीरों पर बनी निसान टेक्टॉन की एआई से बनी पिक्स

निसान अपनी नई मिड-साइज एसयूवी टेक्टॉन को 9 जुलाई को दुनिया के सामने पेश करने जा रही है, लेकिन आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इस एसयूवी की बिना कवर वाली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है. बताया जा रहा है कि यह तस्वीर एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान ली गई है. इससे पहली बार टेक्टॉन का रियर डिजाइन साफ तौर पर देखने को मिला है. इस लीक के बाद माना जा रहा है कि निसान भारतीय एसयूवी बाजार में एक मजबूत दावेदार उतारने की तैयारी में है.

विज्ञापन शूट के दौरान सामने आई नई झलक

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में निसान टेक्टॉन बिना किसी कैमोफ्लाज के दिखाई दे रही है. इसके साथ एक कैमरा रिग लगी दूसरी गाड़ी भी नजर आ रही है, जिससे संकेत मिलता है कि एसयूवी की टीवी कमर्शियल शूटिंग चल रही थी. सामने आई तस्वीर को एआई की मदद से बेहतर बनाया गया है, जिससे इसके डिजाइन की कई बारीकियां स्पष्ट दिखाई देती हैं.

हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस तस्वीर की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इससे टेक्टॉन के एक्सटीरियर की अहम जानकारी सामने आ गई है.

रियर डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम लुक

लीक हुई तस्वीर के अनुसार, निसान टेकटन के पिछले हिस्से में रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं, जो दोनों तरफ तक फैली हुई दिखाई देती हैं. इनके बीच एलईडी लाइट बार दिया गया है, जिसके बीच में निसान का लोगो मौजूद है.

टेलगेट पर बड़े अक्षरों में Tekton बैजिंग देखने को मिलती है, जबकि नीचे की तरफ सिल्वर फिनिश वाला मजबूत बंपर एसयूवी को प्रीमियम और दमदार लुक देता है. कुल मिलाकर इसका डिजाइन मॉडर्न एसयूवी ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया लगता है.

Renault Duster वाले प्लैटफॉर्म पर होगी तैयार

निसान टेक्टॉन को नये रेनो डस्टर वाले प्लैटफॉर्म पर विकसित किया गया है. यानी दोनों एसयूवी कई तकनीकी हिस्से साझा करेंगी. इससे उम्मीद की जा रही है कि टेक्टॉन में भी संतुलित राइड क्वाॅलिटी, बेहतर हैंडलिंग और आधुनिक फीचर्स देखने को मिलेंगे.

एक ही प्लैटफॉर्म पर आधारित होने के बावजूद निसान अपनी नई एसयूवी को अलग डिजाइन और ब्रांड पहचान के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है.

इंजन विकल्प भी हो सकते हैं समान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टेकटन में वही इंजन विकल्प दिये जा सकते हैं जो नई रेनो डस्टर में मिलने की उम्मीद है. इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हो सकते हैं.

इन दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलने की संभावना है. हालांकि आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का खुलासा कंपनी 9 जुलाई को लॉन्च के दौरान करेगी.

लॉन्च के बाद बढ़ेगा मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबला

भारतीय बाजार में मिड-साइज एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में टेक्टॉन के आने से इस सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है. निसान की नई एसयूवी उन ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करेगी जो स्टाइलिश डिजाइन, टर्बो इंजन और आधुनिक तकनीक वाली एसयूवी की तलाश में हैं. अब सभी की नजर 9 जुलाई को होने वाले इसके आधिकारिक अनावरण पर टिकी है.

यह भी पढ़ें: जुलाई में लॉन्च होंगी एक से बढ़कर एक कारें, नई Brezza से Kwid Facelift तक, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: Maruti Dzire Price Hike: डिजायर हुई महंगी, लेकिन यह मॉडल अब भी पुराने दाम पर, मिलेंगे ये फीचर्स

Previous article बड़कागांव में दुनिया के सबसे महंगे आम की चोरी, आम का दाम सुनकर आपके मुंह से निकलेगा – ‘आंय?’
Next article गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, बहन के साथ साइकिल से घर लौट पहली कक्षा के छात्र को स्कूल बस ने कुचला
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel