[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile New Tata Punch Vs Maruti Suzuki Fronx: कौन सी SUV है बेस्ट? देखें कीमत, इंजन और फीचर्स का फुल कंपैरिजन

New Tata Punch Vs Maruti Suzuki Fronx: कौन सी SUV है बेस्ट? देखें कीमत, इंजन और फीचर्स का फुल कंपैरिजन

0
New Tata Punch Vs Maruti Suzuki Fronx: कौन सी SUV है बेस्ट? देखें कीमत, इंजन और फीचर्स का फुल कंपैरिजन
New Tata Punch Vs Maruti Suzuki Fronx

New Tata Punch Vs Maruti Suzuki Fronx: नया Tata Punch और Maruti Suzuki Fronx दोनों ही ऐसी कारें हैं, जो 10 लाख रुपये से कम में आती हैं. दोनों ही गाड़ियां कॉम्पैक्ट, स्टाइलिश और फीचर्स लोडेड हैं. दोनों की कीमत करीब-करीब एक जैसी ही हैं इसलिए इन दोनों की तुलना कर समझते हैं कि कौन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है. इस तुलना में हम कीमत, इंजन ऑप्शन, फीचर्स और पोजिशनिंग के आधार पर समझेंगे कि भारत में नया Tata Punch, Maruti Fronx के सामने कितना दमदार साबित होता है. आइए जानते हैं.

किसकी इंजन और परफॉरमेंस है दमदार?

नई Tata Punch में 1.2 लीटर का नॉर्मल पेट्रोल इंजन मिलता है, इसके साथ अब 1.2 लीटर का नया टर्बो पेट्रोल ऑप्शन भी आ गया है. इतना ही नहीं, यह कार पेट्रोल के साथ-साथ CNG वेरिएंट में भी मिलती है. Punch को खास तौर पर शहर में चलाने और बेहतर माइलेज देने के हिसाब से सेट किया गया है.

वहीं Maruti Suzuki Fronx में आपको 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिल जाता है और इसके अलावा 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल ऑप्शन भी मिलता है. Fronx में भी CNG का ऑप्शन दिया गया है, जिससे यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन बन जाती है जो कम खर्च में चलने वाली SUV चाहते हैं.

डिजाइन और रोड प्रजेंस 

अगर हम नई Tata Punch और Maruti Suzuki Fronx के डिजाइन की बात करें, तो दोनों की अपनी अलग पहचान है. Punch का लुक थोड़ा रफ-टफ SUV जैसा है. ऊंचा स्टांस, चौकोर शेप और अब फेसलिफ्ट के बाद नई लाइट्स और भी ज्यादा शार्प दिखती हैं. वहीं Fronx का डिजाइन थोड़ा कूपे-स्टाइल है. पीछे की तरफ झुकी हुई रूफ और आगे से अग्रेसिव लुक मिलता देखने को आपको मिल जाता है . ये कार दिखने में ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लगती है, खासकर इसके टॉप वेरिएंट्स में.

फीचर्स और इंटीरियर 

अगर आपको आसान शब्दों में बताएं तो नई Tata Punch फेसलिफ्ट में अब बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पहले से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. Tata ने इसमें मजबूती और सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान दिया है. वहीं Maruti Suzuki Fronx फीचर्स के मामले में थोड़ी आगे निकल जाती है. इसमें हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, बढ़िया इंफोटेनमेंट सिस्टम और ज्यादा प्रीमियम केबिन फिनिश मिलती है. 

कितनी है दोनों की कीमत? 

नई Tata Punch की कीमत Maruti Suzuki Fronx के मुकाबले कम रखी गई है. Punch का फेसलिफ्ट मॉडल 5.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है, जबकि Fronx की शुरुआती कीमत 6.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. जैसे-जैसे वेरिएंट ऊपर जाते हैं, दोनों की कीमतों का फर्क और बढ़ता जाता है. Fronx के टॉप मॉडल की बात करें तो इसकी कीमत करीब 11.98 लाख रुपये तक पहुंच जाती है.

यह भी पढ़ें: क्या नयी टाटा पंच फिर से हिला देगी मारुति का साम्राज्य?

Previous article Weekend OTT Watchlist: घर बैठे संडे को बना डालिए एंटरटेनमेंट डे, OTT पर एक-दो नहीं बल्कि 7 कंटेंट्स देंगे फुल मसाला
Next article US के ग्रीनलैंड लेने का विरोध कर रहे 8 यूरोपीय देशों पर ट्रंप ने लगाया 10% टैरिफ, कहा- नहीं माने तो जून से 25%
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel