[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Hyundai Venue का नया मॉडल लॉन्च से पहले कंपनी ने किया टीज, मिलेंगे ये नए अपडेट्स

Hyundai Venue का नया मॉडल लॉन्च से पहले कंपनी ने किया टीज, मिलेंगे ये नए अपडेट्स

0
Hyundai Venue का नया मॉडल लॉन्च से पहले कंपनी ने किया टीज, मिलेंगे ये नए अपडेट्स
New Hyundai Venue

New Hyundai Venue: हुंडई मोटर इंडिया जल्द ही अपनी सेकेंड जनरेशन Venue लॉन्च करने की तैयारी में है. इसका ऑफिसियल लॉन्च 4 नवंबर 2025 को होना है लेकिन कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट SUV का पहला टीजर जारी कर दिया है. टीजर में इसके नए डिजाइन की झलक दिखाई गई है. भारत में इसका ग्लोबल डेब्यू होगा और लॉन्च के तुरंत बाद इसे सिर्फ भारतीय ग्राहकों के लिए ही नहीं, बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा. टीजर आने के बाद इस SUV की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इस गाड़ी को ग्राहक 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं. आइए इस नयी Venue के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

Hyundai Venue डिजाइन और लुक 

अपडेटेड Hyundai Venue का लुक अब पहले से बिल्कुल बदल गया है. इसके फ्रंट हिस्से में अब एक नया LED स्ट्रिप दी गई है जो बोनट पर चलती है, और हेडलाइट के दोनों ओर डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) लगी हैं. साथ ही इसमें एक नया और बड़ा ग्रिल भी ऐड किया गया है. ये सभी बदलाव मिलकर कार को पहले वाले मॉडल से एकदम अलग और मॉडर्न लुक देते हैं.

SUV के फ्रंट बंपर के नीचे स्किड प्लेट्स दी गई हैं और ऊपर की ओर अब फंक्शनल रूफ रेल्स मिलती हैं. वहीं पीछे की तरफ भी डिजाइन में बदलाव किए गए हैं. अब इसमें ब्लैक पैनल वाले LED टेललाइट्स दिए गए हैं, जो आगे के हिस्से जैसी स्टाइलिश लुक बनाए रखते हैं. इसके साथ ही, नए अलॉय व्हील्स इस पूरी डिजाइन को और भी हटके बना देते हैं.

ब्रांड ने इस बार ग्लास के अंदर एक नया Venue लोगो भी जोड़ा है, जिसके साइज में थोड़ा बदलाव किया गया है. यह नया मॉडल पुराने Venue से 48 mm ऊंचा और 30 mm चौड़ा है. इसकी कुल लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1800 mm और ऊंचाई 1665 mm है. इसमें 2520 mm का व्हीलबेस और 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

Hyundai Venue का इंटीरियर 

नई Hyundai Venue के अंदर का लुक भी काफी स्टाइलिश है. इसमें डुअल-टोन इंटीरियर है (डार्क नेवी और डव ग्रे) और एक कॉफी-टेबल जैसे सेंट्रल कंसोल के साथ मून व्हाइट एम्बियंट लाइटिंग दी गई है. सीट्स भी डुअल-टोन लेदर की हैं. नया D-कट डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील और टेराजो टेक्सचर वाला क्रैश पैड गार्निश भी मिल रहा है. इसमें 12.3 इंच + 12.3 इंच का कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले भी दिया गया है. SUV के केबिन में रियर विंडो सनशेड, इलेक्ट्रिक 4-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 2-स्टेप रेक्लाइनिंग रियर सीट्स और रियर AC वेंट्स भी हैं.

नई Hyundai Venue तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है. Kappa 1.2-लीटर MPi पेट्रोल, Kappa 1.0-लीटर टर्बो GDi पेट्रोल और 1.5-लीटर CRDi डीजल. ट्रांसमिशन के लिए भी तीन ऑप्शन हैं. मैनुअल, ऑटोमैटिक और डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT).

Hyundai Venue के वैरिएंट

पेट्रोल वर्जन में HX2, HX4, HX5, HX6, HX6T, HX8 और HX10 शामिल हैं. वहीं, डीजल वर्जन में HX2, HX5, HX7 और HX10 आते हैं.

यह भी पढ़ें: Toyota Century: अब Lexus से भी ज्यादा लग्जरी, Rolls Royce को देगा टक्कर!

Previous article Dhanbad News : चिरकुंडा क्षेत्र में घाटों की साफ-सफाई अंतिम चरण में, अधिकारियों ने लिया जायजा
Next article ‘जिनके प्रचार में छर्रा-कट्टा और दोनाली है, वे फिर लाना चाहते हैं जंगलराज’, मोदी ने विपक्ष पर ऐसे साधा निशाना
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel