[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile मुंबई को मिला भारत का पहला म्यूजिकल रोड, फिक्स्ड स्पीड पर बजेगा ‘जय हो’

मुंबई को मिला भारत का पहला म्यूजिकल रोड, फिक्स्ड स्पीड पर बजेगा ‘जय हो’

0
मुंबई को मिला भारत का पहला म्यूजिकल रोड, फिक्स्ड स्पीड पर बजेगा ‘जय हो’
मुंबई में भारत की पहली म्यूजिकल रोड/ फोटो- BMC ट्विटर

India’s First Musical Road: जरा सोचिए, आप गाड़ी चला रहे हों और अचानक सड़क पर खुद-ब-खुद म्यूजिक बजने लगे. कोई रेडियो नहीं, कोई ब्लूटूथ नहीं, सिर्फ सड़क और आपकी स्पीड. कुछ ऐसा ही एक्सपीरियंस मुंबई के मोटरिस्ट कर रहे हैं. मुंबई में Chhatrapati Sambhaji Maharaj Coastal Road पर 500 मीटर लंबा एक खास हिस्सा तैयार किया गया है, जहां गाड़ी चलते ही सड़क से म्यूजिक Jai Ho की धुन सुनाई दे रही है. यह भारत की पहली म्यूजिकल रोड है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर और कल्चरल क्रिएटिविटी का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करती है.

कहां है यह म्यूजिकल रोड?

यह अनोखा प्रोजेक्ट नॉर्थबाउंड की लेन में, नरिमन प्वाइंट से वर्ली के बीच, कोस्टल रोड टनल से बाहर निकलते ही बनाया गया है. इसका उद्घाटन BMC द्वारा किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे. इसका नाम धर्मवीर स्वराज्यरक्षक छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा गया है. यह म्यूजिकल स्ट्रेच वर्ली-बाउंड टनल से निकलने के बाद, डिवाइडर के पास पहली लेन में लगभग 500 मीटर पहले शुरू होता है.

कैसे बजती है “Jai Ho” की धुन?

इस सड़क पर खास तरह के रंबल स्ट्रिप्स (grooves) बनाए गए हैं. जब गाड़ी 70 से 80 Kmph की स्पीड से इनके ऊपर से गुजरती है, तो टायर और सड़क के बीच फ्रिक्शन से वाइब्रेशन जेनरेट होता है, जो ध्वनि तरंगों में बदलकर “Jai Ho” की धुन पैदा करता है. यह वही ऑस्कर विनर सॉन्ग है, जिसे एआर रहमान ने फिल्म Slumdog Millionaire के लिए कंपोज किया था.

वहीं, ड्राइवर्स को पहले से जानकारी देने के लिए BMC ने 500 मीटर, 100 मीटर और 60 मीटर पहले साइनबोर्ड लगाए हैं, ताकि वे सही स्पीड बनाए रख सकें.

यहां देखिए वीडियो

दुनिया में कितनी जगह हैं ऐसी सड़कें?

म्यूजिकल रोड का आइडिया पहली बार 2007 में जापान में सामने आया था. इसके बाद कुछ ही देशों में इसे अपनाया गया, जिसमें हंगरी, साउथ कोरिया और UAE शामिल है. वहीं, अब भारत भी इस खास सूची में शामिल हो गया है और इसकी शुरुआत मुंबई से हुई है.

क्यों खास है यह पहल?

मुंबई में शुरू हुई यह पहल खास इसलिए है, क्योंकि यह भारत की पहली म्यूजिकल रोड है. इस सड़क पर गाड़ी सही रफ्तार (60–80 किमी/घंटा) से चलाने पर ‘जय हो’ की धुन सुनाई देती है. इससे लोग तय स्पीड में गाड़ी चलाने के लिए इंस्पायर होंगे और रोड सेफ्टी भी बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: सेफ ड्राइविंग के 5 प्रो टिप्स, जो 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते

Previous article लाखों एकड़ बिना सर्वे के जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, 2 साल में पूरा होगा विशेष सर्वे अभियान
Next article बड़कागांव पहुंचे मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री की बेटी-दामाद, रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel