[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Mini Countryman C की प्री-बुकिंग शुरू, मिलेगा प्रीमियम डिजाइन और पेट्रोल इंजन ऑप्शन

Mini Countryman C की प्री-बुकिंग शुरू, मिलेगा प्रीमियम डिजाइन और पेट्रोल इंजन ऑप्शन

0
Mini Countryman C की प्री-बुकिंग शुरू, मिलेगा प्रीमियम डिजाइन और पेट्रोल इंजन ऑप्शन
मिनी कंट्रीमैन सी / फोटो- मिनी इंडिया

Mini India ने अपने नये Mini Countryman C के लिए भारत में प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक इस प्रीमियम SUV को देशभर के Mini डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं. कंपनी इसकी कीमत का ऐलान अगले महीने कर सकती है, जबकि लॉन्च के बाद जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू होने की उम्मीद है. यह नया वेरिएंट कंपनी के पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा. खास बात यह है कि इसे भारत में ही BMW Group के चेन्नई प्लांट में लोकली मैन्युफैक्चर किया जाएगा.

पोजिशनिंग और वेरिएंट

Mini Countryman C को ब्रांड के लाइनअप में एक किफायती पेट्रोल ऑप्शन के तौर पर पेश किया जाएगा. यह परफॉर्मेंस-फोकस्ड Mini JCW Countryman All4 से नीचे रहेगा.

इसके साथ ही, Mini अब अपने पोर्टफोलियो में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों ऑप्शन दे रहा है, जिसमें Countryman E और SE All4 जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं.

डिजाइन और स्पेस

डिजाइन के मामले में Mini Countryman C, JCW और इलेक्ट्रिक वर्जन से काफी हद तक इंस्पायर्ड है. फ्रंट में सर्कुलर हेडलैंप्स के साथ चौड़ा और थोड़ा स्क्वेयर ग्रिल दिया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा मजबूत लुक देता है.

साइड प्रोफाइल में यह SUV पहले से ज्यादा बॉक्सी नजर आती है, जिसमें फ्लैट रूफलाइन, सीधी स्टांस और चौड़े व्हील आर्च दिए गए हैं. लंबा व्हीलबेस बेहतर स्पेस और बैलेंस्ड डिजाइन ऑफर करता है.

पीछे की तरफ LED टेल-लैंप्स के साथ सिंपल और क्लीन डिजाइन रखा गया है, जो मॉडर्न लुक देता है. नई SUV पहले के मुकाबले ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट देगी, जिससे यह शहर के साथ-साथ लंबी यात्राओं के लिए भी बेहतर ऑप्शन बनेगी.

इंटीरियर और फीचर्स

Mini Countryman C का केबिन मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ आएगा. इसमें सेंटर में एक बड़ा सर्कुलर टचस्क्रीन दिया गया है.

डैशबोर्ड को क्लीन रखा गया है, जिसमें फिजिकल बटन कम किए गए हैं, लेकिन Mini की पहचान से जुड़े कुछ डिजाइन एलिमेंट्स को बरकरार रखा गया है.

इंजन ऑप्शन

इसके पूरे स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह BMW X1 के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है और इसमें 1.5-लीटर इंजन दिया जा सकता है. हालांकि, इसके पावर और परफॉर्मेंस से जुड़ी पूरी जानकारी लॉन्च के करीब सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: 2026 Kia Syros आई अपग्रेड होकर, मिलेंगे ज्यादा वेरिएंट्स और स्मार्ट फीचर्स

Previous article कीमतों में फिर आई नरमी, चेक करें 23 अप्रैल के सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट्स
Next article मां बगलामुखी क्यों खींचती हैं शत्रु की जीभ? जानें पौराणिक कथाओं में छिपा रहस्य
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel