[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile ₹61.50 लाख में आयी Mini की स्पोर्टी लग्जरी कार, 6.9 सेकंड में पकड़ेगी 100kmph की रफ्तार

₹61.50 लाख में आयी Mini की स्पोर्टी लग्जरी कार, 6.9 सेकंड में पकड़ेगी 100kmph की रफ्तार

0
₹61.50 लाख में आयी Mini की स्पोर्टी लग्जरी कार, 6.9 सेकंड में पकड़ेगी 100kmph की रफ्तार
मिनी कन्वर्टिबल जेसीडब्ल्यू पैक / फोटो- मिनी इंडिया

अगर आप ऐसी कार चाहते हैं जो सड़क पर चलते ही लोगों का ध्यान खींच ले, तो Mini की नई Convertible JCW Pack आपके लिए खास हो सकती है. यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. कंपनी ने इसे भारत में लिमिटेड यूनिट्स के साथ लॉन्च किया है, जिससे इसकी एक्सक्लूसिव फील और भी बढ़ जाती है. खास बात यह है कि यह स्टैंडर्ड Convertible से करीब ₹3 लाख महंगा है, लेकिन इसमें ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन और एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं.

स्पोर्टी डिजाइन और एक्सटीरियर

  • JCW Pack में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा अग्रेसिव और स्पोर्टी लुक दिया गया है, जो John Cooper Works से इंस्पायर्ड है.
  • इसमें नए फ्रंट और रियर बंपर, यूनिक ग्रिल डिजाइन, साइड स्कर्ट्स और पियानो ब्लैक फिनिश जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे अलग पहचान देते हैं.
  • कार में 17-इंच JCW Sprint Spoke Black अलॉय व्हील्स मिलते हैं.
  • इसके अलावा, इसमें LED हेडलैंप्स दिए गए हैं, जिनमें कस्टम लाइट सिग्नेचर और वेलकम एनीमेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
  • इसे Legend Grey और Midnight Black जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

कन्वर्टिबल रूफ और एक्सपीरियंस

इस कार की खास पहचान इसका इलेक्ट्रिक सॉफ्ट टॉप है. यह सिर्फ 18 सेकंड में खुल जाता है (30kmph तक की स्पीड पर भी) और बंद होने में करीब 15 सेकंड लगते हैं. सबसे खास बात तो यह है, कि इसे आधा खोलकर सनरूफ की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

इंटीरियर और फीचर्स

अंदर की तरफ, इस कार में प्रीमियम और स्पोर्टी फील मिलेगी. इसमें JCW स्पोर्ट्स सीट्स, नया JCW स्टीयरिंग व्हील (पैडल शिफ्टर्स के साथ), ब्लैक वेस्किन (Vescin) और कॉर्ड अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड में सिग्नेचर सर्कुलर OLED टचस्क्रीन दी गई है, जो इंफोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले दोनों का काम करती है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें-

  • हेड-अप डिस्प्ले
  • Harman Kardon साउंड सिस्टम
  • वायरलेस चार्जिंग
  • Apple CarPlay और Android Auto
  • डिजिटल की (Digital Key)
  • Go Kart, Green और Vivid जैसे ड्राइव मोड्स मिलेंगे.

इंजन और परफॉर्मेंस

Mini Convertible JCW Pack में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 201bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जो स्मूद और फास्ट गियर शिफ्टिंग देता है.

परफॉर्मेंस के लिहाज से यह कार काफी फास्ट है, क्योंकि यह 0 से 100kmph की रफ्तार सिर्फ 6.9 सेकंड में पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 240kmph तक जाती है, जो इसे एक स्पोर्टी और एक्साइटिंग ड्राइविंग एक्सपीरियंस वाली कार बनाती है.

यह भी पढ़ें: Maruti Jimny से Mahindra Thar तक, ₹15 लाख से कम में ये हैं सबसे भरोसेमंद SUVs

Previous article रांची : अनगड़ा में शालिनी अस्पताल बना आधुनिक इलाज का केंद्र, एक ही छत के नीचे मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं 
Next article OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel