[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Internet Explorer को 27 साल बाद बंद करने जा रहा Microsoft, 15 जून को होगी विदाई

Internet Explorer को 27 साल बाद बंद करने जा रहा Microsoft, 15 जून को होगी विदाई

0
Internet Explorer को 27 साल बाद बंद करने जा रहा Microsoft, 15 जून को होगी विदाई

Microsoft Internet Explorer: माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेट एक्स्प्लोरर वेब ब्राउजर को पहली बार साल 1995 में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के समय इसे खरीदने की जरुरत पड़ती थी लेकिन बाद में इसे सभी यूजर्स के लिए फ्री में अवेलेबल करा दिया गया था. इसके इतिहास के बारे में बात करें तो साल 2003 में Internet Explorer का इस्तेमाल 95 प्रतिशत लोग करने लगे थे. कंपनी ने 2016 में अपने नए वेब ब्रॉउजर Microsoft Edge को रिलीज किया था. जिसके बाद कंपनी ने Internet Explorer के लिए नए फीचर अपडेट्स देना बंद कर दिया था. Internet एक्स्प्लोरर 27 सालों तक हमारे बीच रहा और आखिरकार 15 जून 2022 को कंपनी ने इसकी सर्विसेस को बंद करने का फैसला कर लिया है.

Windows 10 पर Internet Explorer की जगह अब Microsoft Edge का किया जाएगा इस्तेमाल

Microsoft ने इसे बंद करने की घोषणा करते समय बताया कि, अब Internet Explorer की सभी सुविधाएं अब Microsoft Edge पर दी जाएंगी. Microsoft Edge की तुलना अगर Internet Explorer से की जाए तो यह कई गुणा तेज, सुरक्षित और एडवांस वेब ब्राउज़र है. Microsoft Edge में कंपनी ने Internet Explorer मोड भी दिया है. इस मोड का इस्तेमाल करके आप Internet Explorer बेस्ड वेबसाइटों और एप्लिकेशन को सीधे Microsoft Edge से ही ओपन कर सकेंगे.

सर्विस बंद होने की खबर सुन भावुक हुए यूजर्स

27 सालों तक हमारे बीच रहने के बाद 15 जून 2022 को इसके बंद होने की खबर सुनकर लोग थोड़े भावुक भी हुए. लोगों ने इसे विदाई देते हुए इससे जुड़े मीम्स भी शेयर किये. आपको बता दें Internet Explorer की जगह आपको अब Microsoft Edge का इस्तेमाल करना पड़ेगा. Microsoft Edge का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने Windows 10 के सर्च बॉक्स में जाकर Microsoft Edge को ओपन करें. अगर आपके पास Microsoft Edge नहीं है तो आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं. कंपनी ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि आप कुछ ही क्लिक में Internet Explorer से अपने पासवर्ड और अन्य ब्राउज़िंग टूल्स को Microsoft Edge पर आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं. Microsoft Edge में अगर आप किसी ऐसे साइट को ओपन करते हैं जिसके लिए आपको Internet Explorer की जरुरत पड़ती है तो आप उस साइट को आसानी से ओपन कर सकते हैं. Microsoft Edge में कंपनी ने बिल्ट इन Internet Explorer का सपोर्ट दिया है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel