[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile ₹60,000 तक महंगी हुई MG Windsor EV, खरीदने से पहले जान लें कितना महंगा हो गया हर वेरिएंट

₹60,000 तक महंगी हुई MG Windsor EV, खरीदने से पहले जान लें कितना महंगा हो गया हर वेरिएंट

0
₹60,000 तक महंगी हुई MG Windsor EV, खरीदने से पहले जान लें कितना महंगा हो गया हर वेरिएंट
MG Windsor EV (Photo: mgmotor.co.in)

अगर आप MG Windsor EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह अपडेट जान लेना आपके लिए जरूरी है. कंपनी ने जुलाई 2026 से इस इलेक्ट्रिक कार की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतें 60,000 रुपये तक बढ़ गई हैं. कंपनी का कहना है कि बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट की वजह से यह फैसला लिया गया है. खास बात यह है कि MG अकेली कंपनी नहीं है जिसने कीमतें बढ़ाई हैं. हाल ही में Kia और Toyota जैसी कई अन्य ऑटो कंपनियां भी अपने गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं.

वेरिएंट-वाइज कितनी बढ़ी कीमत?

सबसे ज्यादा असर बेस Excite वेरिएंट पर पड़ा है. इसकी कीमत में 60,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अब यह 14.10 लाख रुपये की बजाय 14.70 लाख रुपये में मिलेगी. वहीं Exclusive वेरिएंट की कीमत 46,900 रुपये बढ़कर 16 लाख रुपये हो गई है. Essence वेरिएंट भी अब 46,900 रुपये महंगा हो गया है और इसकी नई कीमत 17 लाख रुपये है.

अगर आप Pro वेरिएंट्स पर नजर रख रहे हैं, तो Exclusive Pro अब 17.90 लाख रुपये में मिलेगा. इसकी कीमत में 52,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं टॉप मॉडल Essence Pro की कीमत 40,000 रुपये बढ़कर 19 लाख रुपये पहुंच गई है.

MG Windsor वेरिएंटनई कीमत (जुलाई 2026)पुरानी कीमतकीमत में बढ़ोतरीबढ़ोतरी (%)
Excite₹14,69,800₹14,09,800₹60,0004.26%
Exclusive₹15,99,800₹15,52,900₹46,9003.02%
Essence₹16,99,800₹16,52,900₹46,9002.84%
Exclusive Pro₹17,89,900₹17,37,900₹52,0002.99%
Essence Pro₹18,99,900₹18,59,900₹40,0002.15%

बैटरी, रेंज और परफॉरमेंस

Excite, Exclusive और Essence वेरिएंट्स में 38 kWh का बैटरी पैक मिलता है. वहीं Exclusive Pro और Essence Pro वेरिएंट्स बड़े 52.9 kWh बैटरी पैक के साथ आते हैं. अच्छी बात यह है कि सभी वेरिएंट्स में परफॉर्मेंस एक जैसी रहती है. हर मॉडल 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. असली फर्क बैटरी और ड्राइविंग रेंज में है. 38 kWh बैटरी वाले वेरिएंट्स एक बार फुल चार्ज होने पर 332 km तक की रेंज देते हैं. वहीं  52.9 kWh बैटरी वाले Pro वेरिएंट्स की रेंज बढ़कर 449 km तक पहुंच जाती है.

चार्जिंग की बात करें तो 38 kWh बैटरी वाले वेरिएंट्स 45 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. इससे बैटरी 20% से 80% तक लगभग 45 मिनट में चार्ज हो जाती है. वहीं, बड़े 52.9 kWh बैटरी पैक वाले Pro वेरिएंट्स 60 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और इन्हें 20% से 80% तक चार्ज होने में करीब 50 मिनट का समय लगता है.

यह भी पढ़ें: ₹1 लाख तक बढ़े इस कंपनी की कारों के दाम, अब खरीदने के लिए ज्यादा ढीली करनी होगी जेब

Previous article Dhanbad News: बलियापुर के अजीत रवानी हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Next article विदेश मंत्रालय के नाम पर सोशल मीडिया पर ठगी; MEA ने कहा- फर्जी सलाहकारों से बचें
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel