[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile दमदार लुक और पावरफुल इंजन के साथ Fortuner को चुनौती देने आ रही है MG Majestor

दमदार लुक और पावरफुल इंजन के साथ Fortuner को चुनौती देने आ रही है MG Majestor

0
दमदार लुक और पावरफुल इंजन के साथ Fortuner को चुनौती देने आ रही है MG Majestor
MG Majestor का धमाकेदार डिजाइन, SUV मार्केट में मचाएगी हलचल / mg motor

भारत के SUV बाजार में अब और भी गर्मी बढ़नेवाली है. MG Motor अपनी नयी फुल-साइज फ्लैगशिप SUV MG Majestor को लॉन्च करने जा रही है, और ऑटो इंडस्ट्री में पहले से ही इसकी चर्चा जोरों पर है. कंपनी ने इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस किया था और अब 12 फरवरी 2026 को इसकी आधिकारिक एंट्री होगी. Gloster से ऊपर पोजिशन की गई यह SUV सीधे Toyota Fortuner जैसी दिग्गज गाड़ियों को टक्कर देने उतरेगी.

लुक्स में दबंग अंदाज

Majestor का डिजाइन पहली नजर में ही बोल्ड और मस्कुलर लगता है. बड़ा ग्रिल, ग्लॉस ब्लैक फिनिश और वर्टिकल LED हेडलैंप इसे आक्रामक लुक देते हैं. पतले DRL और सिल्वर इंसर्ट्स SUV के कैरेक्टर को और दमदार बनाते हैं. साइड से देखें तो मोटी बॉडी क्लैडिंग, 19 इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील और ब्लैक रूफरेल्स इसे प्रीमियम टच देते हैं. पीछे की ओर कनेक्टेड LED टेललाइट और ट्विन एग्जॉस्ट स्टाइल इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं.

इंटीरियर में लग्जरी का तड़का

हालांकि एक्सपो में पूरा इंटीरियर सामने नहीं आया, लेकिन स्पाई शॉट्स से साफ है कि इसका केबिन Maxus D90 से इंस्पायर्ड होगा. इसमें 12.3 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील देखने को मिल सकता है. गियर सेलेक्टर को स्टीयरिंग कॉलम पर शिफ्ट किया गया है, जिससे केबिन और भी मॉडर्न लगेगा.

फीचर्स में हाई-टेक धमाका

Gloster पहले से ही पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मसाज फंक्शन वाली सीट्स जैसी खूबियों से लैस है. Majestor को इससे भी ऊपर रखा जाएगा, यानी इसमें और ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी मिलेगी. उम्मीद है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग, प्रीमियम साउंड सिस्टम और स्मार्ट ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स शामिल होंगे.

इंजन और परफॉर्मेंस

Majestor में 2.0 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 216 hp की पावर और 479 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4WD सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा. यानी चाहे हाईवे हो या ऑफ-रोड, यह SUV हर जगह अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार होगी.

कीमत और मुकाबला

कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब 40 लाख रुपये होगी. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, Jeep Meridian और Skoda Kodiaq जैसी SUVs से होगा.

यह भी पढ़ें: Skoda Kushaq Facelift से लेकर Renault Duster तक, जनवरी 2026 में लॉन्च होंगी ये 5 नई SUVs, देखें पूरी लिस्ट

Previous article Bengal News: अभिषेक बनर्जी का आवेदन स्वीकार, चुनाव आयोग ने 27 जनवरी को बुलाया
Next article Thecha Recipe: हरी मिर्च और लहसुन से बनाएं तीखा महाराष्ट्रीयन ठेचा, स्वाद ऐसा कि खाना दोगुना हो जाए
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel