[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile MG Majestor से उठा पर्दा, प्रीमियम डिजाइन और लग्जरी फीचर्स के साथ आएगी नई SUV

MG Majestor से उठा पर्दा, प्रीमियम डिजाइन और लग्जरी फीचर्स के साथ आएगी नई SUV

0
MG Majestor से उठा पर्दा, प्रीमियम डिजाइन और लग्जरी फीचर्स के साथ आएगी नई SUV
एमजी मैजेस्टर/ फोटो- ऑफिशियल यूट्यूब चैनल

भारत के SUV मार्केट में जल्द ही एक नया फ्लैगशिप मॉडल एंट्री लेने वाला है. JSW Motor India ने ऑफिशियली लॉन्च से पहले अपनी नई प्रीमियम SUV MG Majestor को रिवील कर दिया है. 12 फरवरी को लॉन्च होने वाली इस SUV को पहली बार Auto Expo 2025 में दिखाया गया था और इसे MG की अब तक का सबसे दमदार SUV माना जा रहा है.

डिजाइन: पहली नजर में दमदार

MG Majestor को D+ सेगमेंट की SUV के तौर पर तैयार किया गया है. इसका फ्रंट लुक काफी बोल्ड है, जिसमें Matrix-स्टाइल ग्रिल, स्प्लिट हेडलैम्प्स और वर्टिकल-हॉरिजॉन्टल LED DRLs दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल में 19-इंच के अलॉय व्हील्स, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और मस्कुलर बॉडी इसे रोड पर शानदार प्रेजेंस देते हैं.

प्लेटफॉर्म और पहचान

MG Majestor असल में इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Maxus D90 पर बेस्ड है. कुवैत जैसे बाजारों में इसे MG Rakan नाम से भी पेश किया गया है. भारत में यह SUV मौजूदा MG Gloster को रिप्लेस या उससे ऊपर पोजिशन की जा सकती है.

साइज और रोड प्रेजेंस

MG Majestor साइज के मामले में भी काफी बड़ी SUV है. इसका व्हीलबेस 2950 mm, लंबाई 5046 mm, चौड़ाई 2016 mm और ऊंचाई 1876 mm है. इन डाइमेंशन्स के चलते यह SUV रोड पर काफी दमदार और प्रीमियम लुक देती है.

इंटीरियर और फीचर्स

हालांकि कंपनी ने अभी ऑफिशियल तौर पर इंटीरियर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन स्पाई इमेज के मुताबिक इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कॉलम-माउंटेड गियर सेलेक्टर और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिल सकती है.

वहीं, एक्सपेक्टेड प्रीमियम फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट, लेवल-2 ADAS और मसाज फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक सीट्स शामिल हो सकती हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

MG Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 212.5 bhp की पावर और 478.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा. SUV को रियर-व्हील ड्राइव और ऑप्शनल फोर-व्हील ड्राइव में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: MG Majestor से Maruti e Vitara तक, फरवरी में हर सेगमेंट में आएंगे नए कार ऑप्शन

Previous article SBI Share Price: शेयर पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर, क्या अब निवेश का है सही मौका?
Next article इटली को मिला 208 रन का टारगेट, स्कॉटलैंड के लिए मुन्सी ने लगाई फिफ्टी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel