[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Meta ने लॉन्च किया Twitter को टक्कर देनेवाला ऐप Threads

Meta ने लॉन्च किया Twitter को टक्कर देनेवाला ऐप Threads

0
Meta ने लॉन्च किया Twitter को टक्कर देनेवाला ऐप Threads

Meta Threads Launched : मल्टी नैशनल कंपनी मेटा ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर को टक्कर देने के लिए नया ऐप थ्रेड्स लॉन्च कर दिया है. यह नया ऐप उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया मंच को सीधी चुनौती देगा. थ्रेड्स मेटा के फोटो और वीडियो शेयर करने वाले ऐप इंस्टाग्राम का टेक्स्ट शेयर करने वाला एडिशन है. मेटा ने कहा है कि यह नया ऐप नयी और अपडेटेड जानकारी और सार्वजनिक बातचीत के लिए एक नया मंच होगा.

ऐपल और एंड्रॉयड ऐप स्टोर पर उपलब्ध

मेटा का थ्रेड्स ऐप बुधवार आधी रात के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान सहित 100 से अधिक देशों में ऐपल और गूगल के एंड्रॉयड ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो गया. ऐप के उपलब्ध होते ही शेफ गॉर्डन रामसे, पॉप स्टार शकीरा और मार्क हॉयल जैसी कई बड़ी हस्तियों ने इस पर अपने अकाउंट बनाये.

Also Read: Meta ने लॉन्च किया Twitter को टक्कर देनेवाला ऐप Threads
लाइक, रिपोस्ट, रिप्लाई और कोट का ऑप्शन

इंस्टाग्राम के इस ऐप पर किसी थ्रेड यानी पोस्ट को लाइक, रिपोस्ट, रिप्लाई और कोट करने का ऑप्शन मौजूद है. ये सभी ऑप्शंस ट्विटर पर भी मौजूद हैं. कंपनी ने कहा, हमारा मकसद थ्रेड्स के जरिये एक मंच प्रदान करना है, जो टेक्स्ट और संवाद पर अधिक केंद्रित हो, जैसे कि इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो पर फोकस्ड है.

इंस्टाग्राम के कम्युनिटी गाइडलाइंस लागू

मेटा के इस नये ऐप में एक पोस्ट करने के लिए अक्षरों की सीमा यानी कैरेक्टर लिमिट 500 तय की गई है, जबकि ट्विटर पर यह 280 है. इसमें लिंक, तस्वीर और पांच मिनट तक लंबा वीडियो शेयर किया जा सकता है. मेटा ने यूजर्स को सुरक्षित मंच देने के उपायों पर जोर दिया है. इसमें इंस्टाग्राम के कम्युनिटी गाइडलाइंस को लागू किया गया है. यूजर्स यह नियंत्रित कर सकते हैं कि उनके थ्रेड्स पर कौन जवाब दे सकता है.

Previous article बिहार: वज्रपात की चपेट में आकर फिर गयी आधा दर्जन लोगों की जान, नहीं थम रहा ठनका से मौत का सिलसिला
Next article Panchak 2023 July: सावन के पहले सोमवार पर है पंचक,  जानिए तिथि और नियम
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel