[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 2023 से पहले बनी गाड़ियों के लिए भी सेफ है E20 पेट्रोल, बोले Maruti के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती

2023 से पहले बनी गाड़ियों के लिए भी सेफ है E20 पेट्रोल, बोले Maruti के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती

0
2023 से पहले बनी गाड़ियों के लिए भी सेफ है E20 पेट्रोल, बोले Maruti के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती
बाईं ओर Maruti के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती, दाईं ओर E20 पेट्रोल

पिछले कुछ हफ्तों से E20 पेट्रोल को लेकर लोगों के बीच काफी बातें हो रही हैं. जब से पूरे देश में E20 पेट्रोल मिलने लगा है, तब से सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे वायरल हो रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि इससे गाड़ी कम माइलेज देती है, कुछ का कहना है कि इससे इंजन खराब हो सकता है. वहीं, कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि फ्यूल सिस्टम में जंग लग सकती है और गाड़ी की सर्विस पर ज्यादा खर्च आएगा.

लेकिन अब मारुति सुजुकी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इन सभी बातों को गलत बताया है. उनका कहना है कि 2023 से पहले बनीं और E20-कम्प्लायंट नहीं होने वाली पुरानी गाड़ियों को भी E20 पेट्रोल से कोई नुकसान नहीं होता.

E20 पेट्रोल पर Maruti ने की है पुरानी गाड़ियों की टेस्टिंग

शनिवार को नई दिल्ली में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (कॉर्पोरेट अफेयर्स) राहुल भारती ने एक अहम जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि कंपनी ने 2023 में E20 फ्यूल लागू होने से पहले बनी अपनी पुरानी गाड़ियों पर भी बड़े पैमाने पर पर टेस्टिंग की थी. इन E10-कम्पैटिबल गाड़ियों को E20 पेट्रोल पर चलाकर कई अहम पहलुओं की जांच की गई.

कंपनी ने यह देखा कि E20 पेट्रोल पर गाड़ी के पार्ट्स पर क्या असर पड़ता है. इसके लिए उन सभी हिस्सों की जांच की गई जो सीधे इस फ्यूल के कॉन्टैक्ट में आते हैं. देखा गया कि कहीं पार्ट्स जल्दी घिस तो नहीं रहे, उन पर जंग तो नहीं लग रही और वे पहले की तरह मजबूत और टिकाऊ बने हुए हैं या नहीं. राहुल भारती के मुताबिक, इन सभी टेस्ट्स के दौरान कंपनी को ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे किसी तरह की चिंता हो.

राहुल भारती ने बताया क्यों E20 से नहीं होगा पुरानी गाड़ियों को नुकसान

राहुल भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी बताया कि कंपनी अपने इस दावे को लेकर इतनी यकीन क्यों है. उनके मुताबिक, किसी भी नए गाड़ी को लॉन्च करने से पहले उस पर बेहद सख्त टेस्टिंग और वैलिडेशन प्रोसेस अपनाया जाता है. गाड़ी के हर छोटे-बड़े पार्ट को लंबे समय तक तक ड्यूरेबिलिटी टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन और प्रोडक्शन के दौरान लगातार क्वालिटी जांच की जाती है.

उन्होंने आगे कहा कि गाड़ियों को डिजाइन करते समय कंपनियां पहले से ही सेफ्टी मार्जिन रखती हैं. यही वजह है कि मारुति का कहना है कि उसके पुराने गाड़ी भी E20 फ्यूल पर बिना किसी नुकसान या जरूरत से ज्यादा घिसावट (Wear & Tear) के आसानी से चल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या E20 पेट्रोल सच में चबा रहा है आपकी कार का इंजन? सरकार ने खोल दी वायरल दावों की पोल

Previous article फ्री-किक के दौरान खिलाड़ी दीवार के पीछे क्यों लेट जाते हैं? जानिए इसके पीछे का असली कारण
Next article साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह मेष से मीन राशियों में किसे मिलेगा धन लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी?
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel