[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Maruti Suzuki ने बढ़ा दिए Dzire के दाम, जानें अब कितनी देनी होगी कीमत

Maruti Suzuki ने बढ़ा दिए Dzire के दाम, जानें अब कितनी देनी होगी कीमत

0
Maruti Suzuki ने बढ़ा दिए Dzire के दाम, जानें अब कितनी देनी होगी कीमत
Maruti Suzuki Dzire (Photo: marutisuzuki.com)

अगर आप नई Maruti Suzuki Dzire खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको जेब में थोड़े ज्यादा पैसे रखने होंगे. देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान Dzire की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. बता दें FY25 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Dzire रही है.

हालांकि अच्छी बात यह है कि एंट्री-लेवल LXI वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन बाकी वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई गई हैं. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी CNG मॉडल्स VXI CNG और ZXI CNG में हुई है. इनकी कीमत में ₹7,500 तक का इजाफा किया गया है. वहीं पेट्रोल वेरिएंट्स की बात करें तो उनकी कीमतों में ₹5,000 की बढ़ोतरी की गई है.

Maruti Suzuki Dzire की अपडेटेड कीमतें (जून 2026)

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
Maruti Suzuki Dzire LXI₹6.25 लाख
Maruti Suzuki Dzire VXI₹7.22 लाख
Maruti Suzuki Dzire ZXI₹8.22 लाख
Maruti Suzuki Dzire ZXI+₹8.91 लाख

Maruti Suzuki Dzire: पावरट्रेन 

इस सेडान में 1.2-लीटर Z-Series 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. अगर आपकी प्रायोरिटी बेहतर माइलेज है, तो आपके लिए Dzire फैक्ट्री-फिटेड CNG ऑप्शन मौजूद है. ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है.

माइलेज के मामले में भी Dzire काफी इम्प्रेस करती है. मैनुअल वेरिएंट 24.79 km/l, AMT वेरिएंट 25.71 km/l और CNG वर्जन शानदार 33.73 km/kg तक का माइलेज देने का दावा करता है.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ने बढ़ाई Swift की कीमतें, जानिए किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी

Maruti Suzuki Dzire: सेफ्टी फीचर्स

यह कार 5-स्टार Bharat NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग के साथ आती है. पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हिल-होल्ड असिस्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Maruti Suzuki Dzire: फीचर्स

इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), क्रूज कंट्रोल और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स मिलते हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रिक सनरूफ, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Maruti Suzuki Dzire: कलर

Maruti Suzuki Dzire कुल 7 शानदार कलर ऑप्शन के साथ आती है. इसमें स्टाइलिश Gallant Red, प्रीमियम Alluring Blue, यूनिक Nutmeg Brown, एलीगेंट Bluish Black, क्लासिक Arctic White, सॉफिस्टिकेटेड Magma Grey और शानदार Splendid Silver शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Skoda Kodiaq RS की पहली खेप सिर्फ 6 मिनट के भीतर हुई Sold Out, जानें इसकी खासियत

Previous article भूखे पेट बच्चों को नहीं खिलाएं एनीमिया मुक्त टैबलेट, मुंगेर में चिकित्सकों ने प्रधानाध्यापकों को दिए जरूरी निर्देश
Next article राजस्थान PTET का रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel