[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 10 लाख से कम में आयी Maruti Brezza CNG, यहां देखें सभी वेरिएंट्स की कीमत

10 लाख से कम में आयी Maruti Brezza CNG, यहां देखें सभी वेरिएंट्स की कीमत

0
10 लाख से कम में आयी Maruti Brezza CNG, यहां देखें सभी वेरिएंट्स की कीमत
Undefined
10 लाख से कम में आयी maruti brezza cng, यहां देखें सभी वेरिएंट्स की कीमत 7

Maruti Suzuki Brezza CNG Price: मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का सीएनजी संस्करण पेश किया है. कंपनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 9.14 लाख रुपये से 12.05 लाख रुपये तक है. कंपनी ने बताया कि ब्रेजा एस-सीएनजी एक किलोग्राम सीएनजी में 25.51 किमी दौड़ सकती है.

Undefined
10 लाख से कम में आयी maruti brezza cng, यहां देखें सभी वेरिएंट्स की कीमत 8

ब्रेजा सीएनजी इंडियन मार्केट में टाटा नेक्सॉन और ह्युंडई वेन्यू जैसी पॉपुलर एसयूवी के लिए सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के रूप में सामने आयी है. लोगों को सीएनजी एसयूवी का लंबे समय से इंतजार था. मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी की माइलेज 25.51 किमी प्रति किलोग्राम है.

Undefined
10 लाख से कम में आयी maruti brezza cng, यहां देखें सभी वेरिएंट्स की कीमत 9

ब्रेजा एस-सीएनजी के वेरिएंट्स और उनकी कीमत के बारे में बात करें तो मारुति ब्रेजा एलएक्सआई एस-सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.14 लाख रुपये, ब्रेजा वीएक्सआई एस-सीएनजी वेरिएंट की 10.49 लाख रुपये, ब्रेजा जेडएक्सआई एस-सीएनजी वेरिएंट की 11.89 लाख रुपये, ब्रेजा जेडएक्सआई एस-सीएनजी डुअल टोन वेरिएंट की कीमत 12.05 लाख रुपये रखी गई है.

Undefined
10 लाख से कम में आयी maruti brezza cng, यहां देखें सभी वेरिएंट्स की कीमत 10

ब्रेजा सीएनजी में K15C स्मार्ट हाइब्रिड 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ S-CNG टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है, जो 87.8 PS तक की मैक्सिमम पावर और 121.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. ब्रेजा सीएनजी लुक और फीचर्स के मामले में भी बढ़िया है. मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी भी जल्द ही शुरू होगी.

Undefined
10 लाख से कम में आयी maruti brezza cng, यहां देखें सभी वेरिएंट्स की कीमत 11

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन व बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने बताया, हमें विश्वास है कि एक बार फिर ब्रेजा एस-सीएनजी संस्करण के साथ इस श्रेणी में हलचल बढ़ा देगी. उन्होंने कहा कि कंपनी के एस-सीएनजी मॉडल का कुल बिक्री में 24 प्रतिशत हिस्सा है. श्रीवास्तव ने कहा, अर्टिगा और वैगनआर जैसे मॉडलों के लिए सीएनजी की बिक्री कुल मॉडल बिक्री का क्रमशः 57 प्रतिशत और 41 प्रतिशत है.

Previous article कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के नोटिस का जवाब चार पन्नों में दिया, जानें क्या कहा
Next article Lucknow में लगा ATM नोट की जगह दे रहा अनाज, video
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel