[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Swift से लेकर Wagon R तक, Maruti की इन कारों पर मिल रही तगड़ी छूट, जानें ऑफर डिटेल

Swift से लेकर Wagon R तक, Maruti की इन कारों पर मिल रही तगड़ी छूट, जानें ऑफर डिटेल

0
Swift से लेकर Wagon R तक, Maruti की इन कारों पर मिल रही तगड़ी छूट, जानें ऑफर डिटेल
मारुति सुजुकी के कई मॉडल्स पर मिल रहा बढ़िया ऑफर

Maruti Suzuki India जून 2026 में अपनी Arena लाइनअप की कई पॉपुलर कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है. इनमें Maruti Suzuki Victoris, Swift, Brezza, Wagon R, Alto K10 समेत कई कारें शामिल हैं. ऑफर्स की बात करें, तो ग्राहक कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट जैसे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, कंपनी इस महीने Dzire और Ertiga पर किसी तरह का डिस्काउंट नहीं दे रही है. ध्यान रहे ऑफर्स शहर, डीलरशिप, स्टॉक और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं.

Maruti Suzuki Victoris पर सबसे ज्यादा फायदा

इस महीने सबसे बड़ा डिस्काउंट Maruti Suzuki Victoris पर मिल रहा है. ग्राहक इसके चुनिंदा वेरिएंट्स पर 90,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. Victoris के CNG वेरिएंट्स पर 80,000 रुपये तक और पेट्रोल वेरिएंट्स पर 60,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये के बीच है.

Maruti Suzuki Swift पर भी शानदार ऑफर

देश की सबसे पॉपुलर हैचबैक कारों में से एक Maruti Suzuki Swift भी इस महीने आकर्षक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. Swift के AMT वेरिएंट्स पर 45,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है, जबकि मैनुअल और CNG वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. बाजार में Swift की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से 8.65 लाख रुपये तक है.

Brezza और Wagon R पर भी मिल रहे हैं बेनिफिट्स

अगर आप कॉम्पैक्ट SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Maruti Suzuki Brezza पर 55,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स शामिल हैं. इसके अलावा, Maruti Suzuki Wagon R पर 52,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है. अपनी प्रैक्टिकलिटी और बेहतर स्पेस के कारण Wagon R लंबे समय से ग्राहकों की पसंद बनी हुई है.

Alto K10, Celerio, S-Presso और Eeco पर भी छूट

बजट सेगमेंट की कारों पर भी कंपनी अच्छी-खासी बचत का मौका दे रही है. ऐसे में-

  • Maruti Suzuki Alto K10 पर 52,500 रुपये तक का फायदा मिल रहा है.
  • Maruti Suzuki Celerio पर 37,500 रुपये तक की छूट मिलेगी.
  • Maruti Suzuki S-Presso पर भी 37,500 रुपये तक के बेनिफिट्स मिलेंगे.
  • Maruti Suzuki Eeco पर भी 37,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

Dzire और Ertiga पर नहीं मिल रहा कोई ऑफर

खास बात यह है कि Maruti Suzuki Dzire और Maruti Suzuki Ertiga पर जून 2026 में कोई आधिकारिक Arena डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि इन दोनों मॉडलों की लगातार मजबूत डिमांड के कारण कंपनी कोई एक्स्ट्रा प्रमोशनल ऑफर नहीं दे रही है.

यह भी पढ़ें: मई 2026 में इन 5 कारों की हुई धुआंधार बिक्री, टॉप 3 में एक ही कंपनी का रहा दबदबा

Previous article बेतिया: पश्चिम चंपारण में पुलिस का बड़ा अभियान, 10 स्थानों पर कुर्की-जब्ती
Next article रहुई के सुपासंग गांव में पेयजल संकट, ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बढ़ी परेशानी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel