[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile कीमत बढ़ी, लेकिन फीचर्स वही, क्या अब भी Maruti e Vitara खरीदना है फायदे का सौदा?

कीमत बढ़ी, लेकिन फीचर्स वही, क्या अब भी Maruti e Vitara खरीदना है फायदे का सौदा?

0
कीमत बढ़ी, लेकिन फीचर्स वही, क्या अब भी Maruti e Vitara खरीदना है फायदे का सौदा?
मारुति ई-विटारा / फोटो- मारुति

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड के बीच Maruti Suzuki ने अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV e Vitara की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. इस साल लॉन्च हुई Maruti e Vitara की कीमत में यह पहला इजाफा है. हालांकि, राहत की बात यह है कि कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, मिड और टॉप वेरिएंट अब पहले के मुकाबले 30,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं. ऐसे में अगर आप Maruti Suzuki e Vitara खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो नई कीमतों, बैटरी ऑप्शंस और रेंज की जानकारी पहले जान लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

कितनी बढ़ी कीमत?

Maruti Suzuki e Vitara का बेस Delta वेरिएंट पहले की तरह 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है. वहीं Zeta वेरिएंट की कीमत में 30,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 17.49 लाख रुपये हो गई है. दूसरी ओर Alpha वेरिएंट अब 20,000 रुपये महंगा होकर 19.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है.

BaaS प्लान में भी बदलाव

Maruti Suzuki e Vitara को कंपनी अपने Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम के तहत भी बेचती है. इस प्रोग्राम में ग्राहक कार और बैटरी को अलग-अलग भुगतान मॉडल के तहत खरीद सकते हैं. BaaS प्लान के तहत Delta वेरिएंट की कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि बैटरी के लिए 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होगा. वहीं Zeta वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये और Alpha वेरिएंट की कीमत 14.29 लाख रुपये हो गई है. इन दोनों वेरिएंट्स के लिए बैटरी सब्सक्रिप्शन चार्ज 4.39 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है.

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Maruti Suzuki e Vitara को दो बैटरी पैक ऑपशंस के साथ पेश किया गया है. Delta वेरिएंट में 49 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 142hp की पावर और 193Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि यह वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 440 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है.

दूसरी तरफ Zeta और Alpha वेरिएंट में बड़ा 61 kWh बैटरी पैक मिलता है. यह सेटअप 172hp की पावर और 193Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी के अनुसार, ये वेरिएंट्स फुल चार्ज पर 543 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकते हैं.

किन कारों से है मुकाबला?

Maruti Suzuki e Vitara कंपनी की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mahindra BE 6, Hyundai Creta Electric, Tata Curvv EV और जल्द लॉन्च होने वाली Tata Sierra EV जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होता है.

क्या अब भी खरीदना सही रहेगा?

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी Maruti Suzuki e Vitara अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनी हुई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत लंबी ड्राइविंग रेंज है, जो लंबी यात्राओं के दौरान बार-बार चार्जिंग की चिंता को काफी हद तक कम कर देती है. इसके अलावा Maruti Suzuki का देशभर में फैला सर्विस नेटवर्क ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट का भरोसा देता है. वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) जैसे ऑप्शन शुरुआती खरीद लागत को कम करने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर आप पहली बार इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं और एक भरोसेमंद, लंबी रेंज वाली EV की तलाश में हैं, तो e Vitara आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: किसी खास को गिफ्ट करनी है कार, तो ये 6 अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रहेंगे बेस्ट

Previous article Budhi Gandak Deforestation: मर्डर ऑफ ट्रीज, रात के अंधेरे में काटे जा रहे सेमल के पेड़, थाने में FIR दर्ज
Next article बिहार में गाड़ी मालिकों से वसूले गए 1 करोड़ 24 लाख रुपये, 819 शातिर अपराधी भी गिरफ्तार
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel