[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Alto से Brezza तक, GST घटने के बाद Maruti Cars की जानें नयी कीमतें

Alto से Brezza तक, GST घटने के बाद Maruti Cars की जानें नयी कीमतें

0
Alto से Brezza तक, GST घटने के बाद Maruti Cars की जानें नयी कीमतें
GST कटौती के बाद मारुति की 10 लाख से सस्ती कारें, नयी कीमतें देखें

22 सितंबर से GST दरों में कटौती के बाद मारुति सुजुकी की कई लोकप्रिय कारों (Maruti Cars) की कीमतों में भारी गिरावट आई है. अब 10 लाख रुपये के बजट में आपको हैचबैक, सेडान, SUV और MPV जैसे कई विकल्प मिलेंगे.

सबसे सस्ती कार बनी S-Presso

मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल कार S-Presso अब देश की सबसे सस्ती कार बन गई है. GST कटौती के बाद इसकी कीमत ₹1.30 लाख तक कम हुई है और अब इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस ₹3,49,900 है.

Alto K10 – आम आदमी की पसंद

Alto K10 की कीमत में ₹1.08 लाख की कटौती हुई है. अब यह हैचबैक ₹3,69,900 से शुरू होती है, जो बजट सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प है.

Celerio – बजट हैचबैक

Celerio की कीमत में ₹94,100 की गिरावट आई है. अब इसकी शुरुआती कीमत ₹4,69,900 है.

Wagon-R – फैमिली कार

Wagon-R की कीमत में ₹79,600 की कटौती हुई है और अब यह ₹4,98,900 से शुरू होती है.

Swift – हॉट हैचबैक

Swift की कीमत में ₹84,600 की गिरावट आई है. अब इसकी शुरुआती कीमत ₹5,78,900 है.

Ignis – Nexa की सबसे सस्ती कार

Ignis की कीमत में ₹71,300 की कटौती हुई है और अब यह ₹5,35,100 से शुरू होती है.

Dzire – टॉप सेलिंग सेडान

Dzire की कीमत में ₹87,700 की गिरावट आई है और अब इसकी शुरुआती कीमत ₹6,25,600 है.

Tour S – कमर्शियल सेडान

Tour S की कीमत में ₹67,200 की कटौती हुई है और अब यह ₹6,23,800 से शुरू होती है.

Baleno – प्रीमियम हैचबैक

Baleno की कीमत में ₹86,100 की गिरावट आई है. अब इसकी शुरुआती कीमत ₹5,98,900 है.

Fronx – दमदार क्रॉसओवर

Fronx की कीमत में ₹1.12 लाख की कटौती हुई है और अब यह ₹6,84,900 से शुरू होती है.

Eeco – मल्टीपर्पज वैन

Eeco की कीमत में ₹68,000 की गिरावट आई है और अब इसकी शुरुआती कीमत ₹5,18,100 है.

Super Carry – पिकअप ट्रक

Super Carry की कीमत में ₹52,000 की कटौती हुई है और अब यह ₹5,06,100 से शुरू होती है.

Ertiga – 7 सीटर MPV

Ertiga की कीमत में ₹46,400 की गिरावट आई है और अब इसकी शुरुआती कीमत ₹8.80 लाख है.

Brezza – टॉप सेलिंग SUV

Brezza की कीमत में ₹1.13 लाख की कटौती हुई है और अब यह ₹8,25,900 से शुरू होती है.

ऑटो सेक्टर को मिलेगा बूम, सियाम ने बताया जीएसटी कटौती का असर

45 हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक सस्ती होंगी कारें, 22 सितंबर से बदल जाएगा कारों का प्राइस गेम

Previous article 23 सितंबर को शिविर लगा रोगियों का होगा इलाज
Next article मारपीट के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel