[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Maruti Alto K10 Top Model: ₹5.44 लाख की इस कार में आपको क्या-क्या मिलता है?

Maruti Alto K10 Top Model: ₹5.44 लाख की इस कार में आपको क्या-क्या मिलता है?

0
Maruti Alto K10 Top Model: ₹5.44 लाख की इस कार में आपको क्या-क्या मिलता है?
Maruti Alto K10 टॉप मॉडल

Maruti Suzuki हमेशा से ऐसी कारें बनाने के लिए जानी जाती है, जो बजट में हों, चलाने में आसान हों और हर भारतीय परिवार की जरूरतों पर खरी उतरें. Alto K10 VXi+ (O) AGS इसी भरोसे को एक नए अंदाज में आगे बढ़ाती है. यह Alto K10 की टॉप मॉडल है. इसकी शुरुआती कीमत 5.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, लेकिन फीचर्स और सेफ्टी के मामले में यह छोटी कार बड़े सरप्राइज देती है. आइए जानते हैं इस कार में आपको क्या खास मिलता है.

इंजन और ड्राइविंग 

इसमें आपको 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन (998cc) मिलता है. यह इंजन करीब 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. अब ये आंकड़े सुनने में भले ही छोटे लगें, लेकिन शहर की रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट हैं. कार हल्की है, इसलिए ट्रैफिक में आसानी से निकल जाती है और ड्राइव करते समय स्मूद फील देती है. 

इस कार में दिया गया AGS (Auto Gear Shift) गियरबॉक्स आपको जरूर पसंद आएगा. इसमें न तो क्लच दबाने की झंझट है और न ही बार-बार गियर बदलने का सिरदर्द. खासकर नए ड्राइवर्स के लिए, यह फीचर काफी काम का है. ARAI के अनुसार, यह लगभग 24.9 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है.

फीचर्स 

इसमें 7-इंच का SmartPlay Studio टचस्क्रीन दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, कीलेस एंट्री और फ्रंट पावर विंडोज जैसी फीचर्स भी मिलती हैं. ये फीचर्स भले ही बेसिक लगें, लेकिन रोजमर्रा की ड्राइविंग में काम के हैं.

सेफ्टी 

सेफ्टी के मामले में Alto K10 ने काफी लंबी छलांग लगाई है. खासकर VXi+ (O) वेरिएंट में आपको 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा ABS with EBD, Electronic Stability Program (ESP) और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

साइज और प्रैक्टिकैलिटी

इसकी लंबाई सिर्फ 3.5 मीटर से थोड़ी ज्यादा है, इसलिए तंग गलियों में निकालना हो या भीड़भाड़ वाली सड़क पर ड्राइव करना, यह कार बेहद आसान महसूस होती है. सिर्फ कॉम्पैक्ट साइज ही नहीं, इसमें 214 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है, जो रोजमर्रा के सामान, ग्रॉसरी या छोटे ट्रिप के लिए काफी है. वहीं, कार का हल्का वजन इसे चलाने में और भी आसान बनाता है. इसका सीधा फायदा बेहतर माइलेज और स्मूद हैंडलिंग के रूप में मिलता है.

डिजाइन और लुक  

AltoK10 का डिजाइन भले ही बहुत ज्यादा फैंसी न हो, लेकिन इसकी सादगी ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. सामने की हनीकॉम्ब ग्रिल, कॉम्पैक्ट बॉडी और साफ-सुथरी लाइन्स इसे एक नीट और प्रैक्टिकल लुक देती हैं. 13-इंच के व्हील्स और बॉडी-कलर्ड एक्सटीरियर एलिमेंट्स इसकी फिनिश को और बेहतर बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: 30 लाख के अंदर मिलती हैं ये दमदार 4×4 SUVs, देखिए कौन-कौन सी हैं

Previous article MUNGER जीविका दीदियों का अनशन जारी, बिगड़ी हालत
Next article Muzaffarpur: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 54 पेटी विदेशी शराब जब्त
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel