[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 17-20 kmpl माइलेज देने वाली 40 लाख की गाड़ी पहुंची 5 kmpl पर, यूट्यूबर मनीष कश्यप ने E20 पेट्रोल को बताया वजह

17-20 kmpl माइलेज देने वाली 40 लाख की गाड़ी पहुंची 5 kmpl पर, यूट्यूबर मनीष कश्यप ने E20 पेट्रोल को बताया वजह

0
17-20 kmpl माइलेज देने वाली 40 लाख की गाड़ी पहुंची 5 kmpl पर, यूट्यूबर मनीष कश्यप ने E20 पेट्रोल को बताया वजह
हाथ में E20 पेट्रोल लिए मनीष कश्यप (Photo: Manish Kashyap Son Of Bihar/YouTube)

अगर आपको लगता है कि E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल) से गाड़ियों पर कोई खास असर नहीं पड़ता, तो ये मामला आपकी सोच बदल सकता है. बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह अपनी लगभग नई Toyota Innova Hycross Hybrid को लेकर काफी नाराज दिख रहे हैं.

हैरानी की बात ये है कि सिर्फ 12,000 km चली इस कार को फ्यूल सिस्टम में आई दिक्कत की वजह से सर्विस सेंटर ले जाना पड़ा. मनीष कश्यप का दावा है कि यह समस्या E20 पेट्रोल के यूज से हुई है. इतना ही नहीं, उनका कहना है कि डीलरशिप ने भी इस मामले में किसी तरह की जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया.

17-20 kmpl माइलेज गिरकर रह गई सिर्फ 5 kmpl

मनीष कश्यप का कहना है कि उन्होंने 10,000 km पूरे होने पर कुछ ही समय पहले अपनी कार की सर्विस कराई थी. लेकिन सर्विस के महज 2,000 किलोमीटर बाद, यानी 12,000 km के आसपास ही इंजन में गंभीर समस्या सामने आ गई. उनके मुताबिक इंजन में तेज वाइब्रेशन महसूस होने लगा, नॉकिंग की आवाज आने लगी और हालत ऐसी हो गई कि कार बीच रास्ते में बंद होने जैसी परेशानी देने लगी. उनका का यह भी आरोप है कि जब कार के फ्यूल का सैंपल टेस्ट कराया गया, तो उसमें नॉर्मल से ज्यादा एथेनॉल और कुछ तरह की अशुद्धियां (कंटैमिनेशन) पाई गईं.

उनका दावा है कि सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात माइलेज में आई भारी गिरावट है. उनके अनुसार, पहले 17 से 20 kmpl तक का माइलेज देने वाली यह हाइब्रिड MPV अब सिर्फ करीब 5 kmpl का एवरेज दे रही है.

फ्यूल सैंपल्स की क्वालिटी एक जैसी नहीं

दूसरे वीडियो में Innova Hycross का फ्यूल टैंक गाड़ी से निकालकर दिखाया गया है. मनीष कश्यप फ्यूल पंप और फिल्टर असेंबली समझाते हुए बताते हैं कि इंजन तक पहुंचने से पहले पेट्रोल/डीजल कई बारीक फिल्टरों से होकर गुजरता है. इसके बाद वह फ्यूल टैंक और पूरे फ्यूल सिस्टम के अलग-अलग हिस्सों से लिए गए फ्यूल के कई सैंपल दिखाते हैं. उनका दावा है कि इन सैंपलों का रंग और क्वालिटी एक जैसी नहीं है, बल्कि कुछ में साफ तौर पर गंदगी और कंटैमिनेशन भी नजर आता है.

फ्यूल लिड पर लिखा है E20 Compatible, फिर भी गाड़ी में आ गई खराबी 

मनीष कश्यप बार-बार अपनी Innova Hycross के फ्यूल लिड को दिखाते हैं, जिस पर साफ लिखा है ‘Up to E20 Petrol’. उनका कहना है कि गाड़ी E20 पेट्रोल के लिए पूरी तरह कंपैटिबल है, लेकिन इसके बावजूद खरीदने के कुछ ही महीनों के भीतर इसमें दिक्कतें आने लगीं. वीडियो में वो लगातार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पर भी सवाल उठाते हैं. उनका आरोप है कि देश में E20 पेट्रोल को बढ़ावा देना सरकार की नीति का हिस्सा है. उनका कहना है कि ग्राहकों के पास यह ऑप्शन होना चाहिए कि वे चाहें तो नॉर्मल पेट्रोल भी खरीद सकें, सिर्फ E20 ब्लेंडेड पेट्रोल ही नहीं.

अगर गलती फ्यूल की तो वारंटी बेकार

कार मालिक ने एक और बड़ा सवाल वारंटी को लेकर उठाया है. उनका कहना है कि उन्होंने अपनी कार के लिए 2 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी खरीदी है. लेकिन अगर कंपनी इस समस्या की वजह फ्यूल कंटैमिनेशन बताती है, तो फिर इंस्पेक्शन, सफाई और पार्ट्स बदलने का खर्च आखिर कौन उठाएगा? वीडियो में सर्विस सेंटर का एक स्टाफ भी यह इशारा करता हुआ नजर आता है कि अगर खराबी की वजह फ्यूल कंटैमिनेशन निकली, तो वारंटी का लाभ मिलना इतना आसान नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल पर फोर्ड की चेतावनी, क्या पुराने EcoSport मालिकों को हो सकती है दिक्कत? जानिए पूरा मामला

Previous article गुलाबबाग मंडी में गर्म रहा मक्का का बाजार, तेज रही आवक की रफ्तार, कारोबार को मिली नयी उड़ान
Next article सावन में गया जंक्शन पर मिलेगा बिना लहसुन-प्याज का भोजन, कांवरियों की सुविधा के लिए विशेष भोजन व्यवस्था लागू
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel