[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Mahindra XEV 9S: आ रही है आज भारत की पहली 7-Seater Electric SUV

Mahindra XEV 9S: आ रही है आज भारत की पहली 7-Seater Electric SUV

0
Mahindra XEV 9S: आ रही है आज भारत की पहली 7-Seater Electric SUV
महिंद्रा XEV 9S

Mahindra अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक Mahindra XEV 9S SUV आज 27 नवंबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है. यह महिंद्रा की पहली ऐसी बोर्न-इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV होने जा रही है, जिसे INGLO Skateboard प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है. यह SUV एक दमदार और प्रीमियम स्टांस के साथ आती है, जो मार्केट में उपलब्ध इलेक्ट्रिक MPVs से बिल्कुल अलग पहचान देती है. इसमें तीन-रॉ की काफी स्पेशियस सीटिंग मिलने वाली है, जो उन परिवारों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनेगी जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में शिफ्ट होना चाहते हैं. हालांकि, कंपनी ने अपने इस नये मॉडल के बारे में उतनी जानकारी नहीं दी है, लेकिन जारी टीजर से कुछ डिटेल्स सामने आए हैं.

Mahindra XEV 9S में मिलेगा शानदार डिजाइन

लॉन्च से पहले कंपनी ने मॉडल का टीजर जारी किया था, जिसमें SUV का लगभग पूरा बाहरी लुक सामने आ गया है. टीजर के अनुसार, Mahindra XEV 9S के फ्रंट पर पूरी चौड़ाई में फैला हुआ बोल्ड LED DRL दिया गया है, जो इसे बहुत स्ट्राइकिंग और मॉडर्न लुक दे रहे हैं. बीच में Mahindra का इल्युमिनेटेड Twin Peaks Infinity लोगो दिखता है, जो फ्रंट डिजाइन को प्रीमियम टच देता है. टीजर में SUV के अलॉय व्हील्स भी खास तौर पर दिखाए गए हैं. इनमें एयरो डिस्क ब्लेड्स और ग्लॉस-ब्लैक सेंटर फिनिश दिया गया है, जो इसे और भी हाई-टेक और स्टाइलिश बनाते हैं.

Mahindra XEV 9S में मिलेगा हाई-टेक और लग्जरी इंटीरियर

वहीं, पहले जारी किए गए टीजर्स में Mahindra XEV 9S के हाई-टेक और लग्जरी इंटीरियर को दिखाया गया है. पिछले टीजर के अनुसार, SUV के केबिन में कुल 5 स्क्रीन दी गई हैं, जिसमें 3 स्क्रीन फ्रंट सीटों के लिए और 2 स्क्रीन रियर पैसेंजर्स के लिए हैं. एक और वीडियो में Harman Kardon के लोगो वाली स्पीकर ग्रिल के क्लोज-अप दिखाए गए हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि SUV में 16-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलेगा, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आएगा. SUV में मल्टी-कलर एंबिएंट लाइटिंग, फ्यूचरिस्टिक ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट और एक बेहद पर्सनलाइज्ड केबिन एक्सपीरियंस मिलेगा. सबसे खास बात यह है कि XEV 9S भारत में Mahindra की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो एडवांस्ड टेक, इमर्सिव ऑडियो और बड़े फैमिली फ्रेंडली केबिन तीनों को एक साथ पेश करेगी.

Mahindra XEV 9S में दमदार बैटरी और लंबी रेंज मिलने की उम्मीद

पावरट्रेन डिटेल्स कंपनी ने रिवील नहीं किये हैं, लेकिन नयी INGLO बेस्ड EVs को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि XEV 9S में बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा, जो 500+ km क्लेम्ड ड्राइविंग रेंज दे सकता है. यह इसे प्रिमियम EV कैटेगरी में सीधा कंपीटिशन रेडी बना देगा.

यह भी पढ़ें: Mahindra XEV 9S की इंटीरियर झलक हुई वायरल, लॉन्च से पहले देखें कैबिन का शानदार लुक, 27 नवंबर को होगी एंट्री

यह भी पढ़ें: Mahindra BE6 Formula E Edition लॉन्च, 682km रेंज और स्पोर्टी डिजाइन के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

Previous article IIT Bombay या NIT में पाना है एडमिशन, जेईई मेन के लिए आज ही करें Apply
Next article Bihar News: 10 लाख महिलाओं के खाते में 28 को आएंगे 10-10 हजार, जिन्हें मिला उनके रोजगार का शुरू हुआ मूल्यांकन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel