[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Mahindra Udo vs Bajaj GoGo: प्राइस, रेंज और परफॉरमेंस में कौन है आगे? देखें कंपैरिजन

Mahindra Udo vs Bajaj GoGo: प्राइस, रेंज और परफॉरमेंस में कौन है आगे? देखें कंपैरिजन

0
Mahindra Udo vs Bajaj GoGo: प्राइस, रेंज और परफॉरमेंस में कौन है आगे? देखें कंपैरिजन
Mahindra Udo vs Bajaj GoGo

महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड ने अपना नया इलेक्ट्रिक तीन पहिया गाड़ी Udo लॉन्च किया है. इसे प्लेन के डिजाइन से इंस्पायर किया गया है और इसका लुक सच में अलग और खास है. ये इलेक्ट्रिक तीन पहिया सेगमेंट में बढ़ते हुए ट्रेंड को टारगेट करता है. मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Bajaj GoGo P7012 से है. दोनों का मकसद है शहर में फुर्तीली और पर्यावरण-फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट देना. लेकिन इनके दाम, स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस में थोड़ा फर्क नजर आता है. आइए जानते हैं.

Mahindra Udo vs Bajaj GoGo: परफॉरमेंस 

Mahindra Udo और Bajaj GoGo की बात करें तो Udo में 11.7 kWh की लिथियम-आयन बैटरी लगी है, जो IP67 रेटिंग के साथ टिकाऊ भी है. इसमें 10 kW का पीक पावर वाला PMS मोटर है और टॉर्क 52 Nm का मिलता है. 

वहीं Bajaj GoGo P7012 में थोड़ी बड़ी 12 kWh की बैटरी मिलती है. लेकिन इसका पीक पावर थोड़ा कम है, सिर्फ 7 kW और टॉर्क 40 Nm. मतलब, परफॉर्मेंस की बात करें तो Mahindra Udo टॉर्क और ताकत के मामले में थोड़ा आगे है.

Mahindra Udo vs Bajaj GoGo: रेंज और स्पीड

Mahindra Udo कहता है कि ये रियल वर्ल्ड में लगभग 200 km तक चल सकता है, और ARAI सर्टिफाइड नंबर इसके लिए 265 km है. Udo में तीन ड्राइविंग मोड्स मिल जाते हैं. पहला Range, दूसरा Ride और तीसरा Race. इससे आप चाहें तो माइलेज बढ़ा सकते हैं या परफॉर्मेंस पे फोकस कर सकते हैं. Race मोड में ये 55 km/h तक की टॉप स्पीड पकड़ लेता है.

वहीं Bajaj का GoGo P7012 भी पीछे नहीं है. इसकी रेंज 251 km तक है और टॉप स्पीड 50 km/h है. इसमें चार ड्राइविंग मोड्स हैं- Eco, Power, Climb और Park Assist. ताकि अलग-अलग रोड और ड्राइविंग कंडीशन्स में आसानी हो.

Mahindra Udo vs Bajaj GoGo: कीमत

Mahindra Udo की शुरूआती कीमत 3,58,999 रुपये (ex-showroom) रखी गई है. ये थोड़ी कम है उसके असली टैग 3,84,299 रुपये से. ऐसे में जो लोग बजट में एक बढ़िया EV लेना चाहते हैं, उनके लिए ये बढ़िया मौका हो सकता है. वहीं Bajaj GoGo P7012 की कीमत Rs 3.83 लाख (ex-showroom) है, जो Mahindra के असली प्राइस के करीब है. अगर आप पैसे की बचत करना चाहते हैं, तो Mahindra का ये शुरुआती ऑफर आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: कार की पिछली खिड़की पर क्यों बनी रहती हैं लाइनें? जानिए कैसे ड्राइविंग में करती है मदद

Previous article पांच लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Next article महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, बाबा भीमशंकर मंदिर का एसडीएम ने किया निरीक्षण
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel