[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile ₹3.58 लाख में लॉन्च हुआ महिंद्रा UDO, मिलेगी 200 किमी की रेंज

₹3.58 लाख में लॉन्च हुआ महिंद्रा UDO, मिलेगी 200 किमी की रेंज

0
₹3.58 लाख में लॉन्च हुआ महिंद्रा UDO, मिलेगी 200 किमी की रेंज
महिंद्रा UDO: विमान जैसी डिजाइन वाला नया इलेक्ट्रिक ऑटो

भारत के इलेक्ट्रिक तीन-पहिया बाजार में एक नया अध्याय जुड़ गया है. महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने लॉन्च किया है महिंद्रा UDO, जिसे कंपनी ने “ऑटोप्लेन” नाम दिया है. विमान जैसी डिजाइन, आरामदायक सीटिंग और 200 किलोमीटर की वास्तविक रेंज के साथ यह वाहन पारंपरिक ऑटो रिक्शा की छवि बदलने का दावा करता है.

विमान ये प्रेरित डिजाइन

महिंद्रा UDO का सबसे बड़ा आकर्षण इसका एयरोडायनामिक लुक है. चौड़ा विंडशील्ड, बोल्ड हेडलैम्प्स और स्टाइलिश मिरर इसे आधुनिक पहचान देते हैं. यह फुल मोनोकोक बॉडी पर बना है, जो मजबूती और स्थिरता में पारंपरिक ऑटो से कहीं आगे है. नाम ‘UDO’ भी खास है, जिसका अर्थ है ‘उड़ना’.

आराम और सुविधा

कंपनी ने ड्राइवर के लिए पायलट-स्टाइल सीट दी है, जो सामान्य ऑटो सीट से 20% मोटी है. इससे लंबे समय तक ड्राइविंग में थकान कम होगी. यात्रियों को भी ज्यादा लेगरूम, हेडरूम और चौड़ी सीटिंग मिलती है. सस्पेंशन सिस्टम को भी बेहतर बनाया गया है ताकि शहर की टूटी-फूटी सड़कों पर सफर आरामदायक रहे.

दमदार परफॉर्मेंस और रेंज

महिंद्रा UDO में 11.7 kWh बैटरी और PMS मोटर है, जो 10 kW पावर और 52 Nmटॉर्क देती है.

  • वास्तविक रेंज: 200 किमी
  • ARAI प्रमाणित रेंज: 265 किमी
  • टॉप स्पीड: 55 किमी/घंटा (रेस मोड में)

तीन ड्राइव मोड- Range, Ride और Race – ड्राइवर को ट्रैफिक और लोड के हिसाब से विकल्प देते हैं.

सुरक्षा और स्मार्ट फीचर्स

महिंद्रा ने इसमें कई नये फीचर्स जोड़े हैं:

  • रिवर्स थ्रॉटल
  • क्रीप मोड
  • हिल होल्ड असिस्ट
  • रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग

साथ ही, इसमें मजबूत ड्रम ब्रेक, ट्यूबलेस टायर और IP67 रेटेड बैटरी प्रोटेक्शन है. कंपनी 6 साल/1.5 लाख किमी की वारंटी और 1 लाख किमी तक फ्री सर्विस भी दे रही है.

कीमत और लॉन्च ऑफर

महिंद्रा UDO की शुरुआती कीमत ₹3,58,999 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसके साथ ही मालिकों को UDAY NXT स्कीम का लाभ मिलेगा, जिसमें ₹20 लाख तक का इंश्योरेंस कवर शामिल है.

यह भी पढ़ें: कार की पिछली खिड़की पर क्यों बनी रहती हैं लाइनें? जानिए कैसे ड्राइविंग में करती है मदद

Previous article निमंत्रण से लौट रहे साला-बहनोई की सड़क हादसे में मौत, बांका में अज्ञात वाहन की टक्कर से नहर में गिरे दोनों
Next article 28 तक बिना विलंब शुल्क के भरें परीक्षा फॉर्म, बाद में लगेगा जुर्माना
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel