[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Mahindra Thar जब पहुंच गई रेलवे ट्रैक पर, सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल

Mahindra Thar जब पहुंच गई रेलवे ट्रैक पर, सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल

0
Mahindra Thar जब पहुंच गई रेलवे ट्रैक पर, सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल
रेलवे ट्रैक पर Mahindra Thar, सोशल मीडिया पर गुस्से का माहौल / फोटो एक्स से

सोशल मीडिया में दीमापुर रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो आग की तरह फैल गया है. वीडियो में एक Mahindra Thar SUV सीधे रेलवे ट्रैक पर चढ़ी दिखाई देती है. यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए और गुस्से से भर उठे. सुरक्षा नियमों की ऐसी खुली धज्जियां उड़ाने पर नेटिजन्स ने जमकर नाराजगी जतायी.

स्टेशन पर SUV का खतरनाक स्टंट

यह घटना 16 दिसंबर की रात करीब 11:35 बजे की बतायी जा रही है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाड़ी स्टेशन प्लैटफॉर्म के पास प्रतिबंधित रेलवे क्षेत्र में घुस गई और बर्मा कैंप साइड के पुराने फ्लाईओवर के पास लाइन नंबर-1 पर फंस गई. देर रात का यह नजारा यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के लिए किसी खतरे से कम नहीं था.

सोशल मीडिया पर गुस्से की बौछार

जैसे ही वीडियो X (पहले ट्विटर) पर सामने आया, यूजर्स ने ड्राइवर को जमकर खरी-खोटी सुनाई. कई लोगों ने लिखा कि यह किसी फिल्मी सीन की नकल करने जैसा था, लेकिन असल जिंदगी में यह जानलेवा साबित हो सकता था. लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उस वक्त कोई ट्रेन प्लैटफॉर्म की ओर आती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

पुलिस और रेलवे की कार्रवाई

दीमापुर पुलिस ने SUV चालक की पहचान 65 वर्षीय सिग्नल अंगामी के रूप में की है.गाड़ी को तुरंत पटरियों से हटाया गया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने साफ कहा कि यह गंभीर लापरवाही और रेलवे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है.

पब्लिक की डिमांड- सख्त सजा जरूरी

हालांकि किसी यात्री या रेलवे संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जनता का गुस्सा कम नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे ड्राइवरों का लाइसेंस रद्द किया जाए और गाड़ी जब्त कर भारी जुर्माना लगाया जाए. लोगों का कहना है कि अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी घटनाएं बार-बार होंगी.

यह भी पढ़ें: THAR को टोटके के लिए नींबू पर चढ़ाना था, दीदी ने शोरूम के पहले तल्ले से कुदा दी SUV, वायरल हुआ वीडियो

यह भी पढ़ें: Creta और Sierra को चुनौती देगी महिंद्रा की नयी मिड-साइज SUV, 2027 में लॉन्च

Previous article शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Next article मनोविज्ञान विभाग में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel