[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Mahindra ने महंगाई के मार्केट में सस्ती कर दी अपनी SUV, फीचर्स लाजवाब

Mahindra ने महंगाई के मार्केट में सस्ती कर दी अपनी SUV, फीचर्स लाजवाब

0
Mahindra ने महंगाई के मार्केट में सस्ती कर दी अपनी SUV, फीचर्स लाजवाब
Mahindra Car Price Cut

Car Price Cut: महिंद्रा XUV700 की कीमत में बड़ी कटौती – वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत में जहां अधिकांश वाहन निर्माता कंपनियां कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं, वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय SUV XUV700 की कीमतों में कटौती कर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. इस निर्णय से SUV खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को बड़ा लाभ मिलेगा.

कितनी सस्ती हुई XUV700?

महिंद्रा ने XUV700 के कई वेरिएंट्स की कीमतों में कटौती की है:

AX7L पेट्रोल AT, AX7L डीजल MT और AX7L डीजल AT वेरिएंट्स की कीमतों में 75,000 रुपये की कमी की गई है.

AX7 पेट्रोल AT और AX7 डीजल AT वेरिएंट्स अब 45,000 रुपये तक सस्ते हो गए हैं.

XUV700 की बिक्री में जबरदस्त उछाल

महिंद्रा XUV700 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में शामिल है. फरवरी 2025 में इस गाड़ी की 7,468 यूनिट्स बिकीं, जो फरवरी 2024 में 6,546 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले 14.08% की वृद्धि को दर्शाती है.

XUV700, फरवरी 2025 में भारत की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUV रही. इससे पहले, अगस्त 2024 में भी इस गाड़ी की कीमत में कटौती की गई थी. फिलहाल, SUV की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से 25.74 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से आपकी पसंदीदा कार हो जाएगी महंगी, हुंदै-होंडा-मारुति-किआ-टाटा ने कर ली दाम बढ़ाने की तैयारी

XUV700 एबोनी एडिशन की हुई लॉन्चिंग

महिंद्रा ने हाल ही में XUV700 एबोनी एडिशन को बाजार में उतारा है. इसकी कीमत 19.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

एबोनी एडिशन के खास फीचर्स:

यह SUV AX7 और AX7L वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी.

ब्लैक-आउट एलिमेंट्स और ब्लैक फ्रंट स्किड प्लेट के साथ नया आकर्षक लुक.

18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स और डुअल-टोन इंटीरियर थीम.

‘एबोनी’ बैज को ORVM के नीचे और फ्रंट डोर पैनल पर दिया गया है.

महिंद्रा XUV700 खरीदने का सुनहरा मौका

महिंद्रा की इस कीमत कटौती से SUV सेगमेंट में XUV700 को और भी ज्यादा प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया है. जो ग्राहक दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स वाली SUV खरीदने का प्लान बना रहे थे, उनके लिए यह सही समय है.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता Zepto और Blinkit डिलीवरी बॉयज एक ऑर्डर पर कितने रुपये पाते हैं?

Previous article BA Subjects Tips: 12वीं के बाद समाजशास्त्र में करना चाहते हैं बीए, तो जानें कौन से विषय पढ़ने होंगे
Next article Hindu Baby Names: घर पर हुआ बेटे का जन्म? यहां से चुनें उसके लिए एक प्यारा और मॉडर्न नाम
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel