[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile E20 पेट्रोल को लेकर Mahindra ने दूर किया कन्फ्यूजन, पुरानी और नई गाड़ियों पर कही ये बात

E20 पेट्रोल को लेकर Mahindra ने दूर किया कन्फ्यूजन, पुरानी और नई गाड़ियों पर कही ये बात

0
E20 पेट्रोल को लेकर Mahindra ने दूर किया कन्फ्यूजन, पुरानी और नई गाड़ियों पर कही ये बात
Mahindra Scorpio (सांकेतिक तस्वीर)

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच महिंद्रा ने इस मामले पर अपनी बात साफ कर दी है. कंपनी ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान जारी किया है. साथ ही, एक कस्टमर को भेजे गए कस्टमर केयर ईमेल में भी E20 पेट्रोल से जुड़ी जरूरी डिटेल दी है. महिंद्रा का कहना है कि उसके सभी E20-कम्प्लायंट पेट्रोल गाड़ियों को इस फ्यूल के साथ अच्छी तरह टेस्ट किया गया है. कंपनी ने यह भी समझाया है कि अगर आपके पास पुरानी महिंद्रा पेट्रोल कार है या नई, तो E20 पेट्रोल यूज करने के नियम अलग हो सकते हैं.

E20 पेट्रोल को लेकर महिंद्रा ने क्या कहा?

एक कस्टमर के सवाल का जवाब देते हुए Mahindra Customer Care ने कहा है कि Mahindra के इंजन मौजूदा पेट्रोल मानकों के पूरी तरह अनुरूप हैं और हमारी सभी गाड़ियां E20 फ्यूल पर सेफ तरीके से चलाई जा सकती हैं. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी का यह बयान उसके पहले जारी किए गए पब्लिक नोट से एक कदम आगे माना जा रहा है. पहले महिंद्रा ने सिर्फ E20-कंप्लायंट गाड़ियों का जिक्र किया था.

Mahindra Customer Care Reply
महिंद्रा कस्टमर केयर का जवाब (Photo: Adarsh Tomar/X)

लेकिन अब कंपनी ने साफ कहा है कि उनकी सभी गाड़ियां E20 फ्यूल के साथ सेफ हैं. इसके अलावा, ईमेल में यह भी बताया गया कि 1 अप्रैल 2025 के बाद बानी गाड़ियों को E20 फ्यूल के लिए विशेष रूप से कैलिब्रेट किया गया है. कंपनी का दावा है कि इन नए मॉडलों को इस तरह ट्यून किया गया है कि E20 पेट्रोल के साथ बेहतर एक्सेलरेशन और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिल सके.

माइलेज और पिकअप में आ सकता है मामूली फर्क

कंपनी का यह भी कहना है कि ड्राइविंग स्टाइल और सड़क की सिचुएशन के हिसाब से एक्सेलेरेशन या माइलेज में हल्का-फुल्का अंतर महसूस हो सकता है. महिंद्रा की यह सफाई अन्य ऑटो कंपनियों के रुख से भी मेल खाती है. कंपनियों का कहना है कि E20 पेट्रोल में E10 के मुकाबले ऊर्जा (Energy Content) थोड़ी कम होती है. इसकी वजह से माइलेज में मामूली कमी आ सकती है.

E20-कम्प्लायंट गाड़ियों पर क्या बोलीं देश की टॉप कार कंपनियां?

महिंद्रा ने यह जानकारी ऐसे समय में शेयर की है, जब सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर कई तरह की बातें और दावे वायरल हो रहे हैं. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टोयोटा, मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प और हुंडई के अधिकारियों ने भी कहा कि उनके E20-कम्प्लायंट गाड़ियां इस फ्यूल के साथ सेफ तरीके से चल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 2023 से पहले बनी गाड़ियों के लिए भी सेफ है E20 पेट्रोल, बोले Maruti के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती

Previous article अग्निवीर वायु भर्ती Intake 2027 के लिए आवेदन शुरू, 550 रुपये फीस, जानें कैसे करें अप्लाई
Next article रोहतास में पंचायत सरकार भवन निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, डीडीसी के जनता दरबार पहुंची शिकायत
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel