[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Thar Roxx, Scorpio-N और Bolero का जलवा बरकरार, मई में Mahindra ने बेचीं 58,000 से ज्यादा SUVs

Thar Roxx, Scorpio-N और Bolero का जलवा बरकरार, मई में Mahindra ने बेचीं 58,000 से ज्यादा SUVs

0
Thar Roxx, Scorpio-N और Bolero का जलवा बरकरार, मई में Mahindra ने बेचीं 58,000 से ज्यादा SUVs
Mahindra Thar (Photo: Mahindra Auto)

Mahindra May 2026 Sales:भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल महिंद्रा ने मई 2026 में शानदार परफॉर्म किया है. कंपनी लगातार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करती दिख रही है. इतना ही नहीं, अब वह लंबे समय तक देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी रही Hyundai को कड़ी टक्कर दे रही है.

महिंद्रा ने बताया कि मई 2026 में उसकी कुल ऑटो बिक्री 99,636 गाड़ियों तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है. इस आंकड़े में कमर्शियल व्हीकल, थ्री-व्हीलर और एक्सपोर्ट्स भी शामिल हैं. वहीं अगर सिर्फ पैसेंजर व्हीकल्स की बात करें, तो घरेलू बाजार में कंपनी ने 58,021 कारों की बिक्री की है. खास बात यह है कि महिंद्रा की कार बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 11% की बढ़ोतरी हुई है.

Thar और Scorpio का जादू बरकरार

अगर Mahindra की मौजूदा लाइन-अप पर नजर डालें, तो कंपनी का फोकस अब ज्यादा प्रीमियम और SUV सेगमेंट पर है. इसके पोर्टफोलियो में Thar, Thar Roxx, XUV 7XO, Scorpio-N, BE 6 और XEV 9E जैसी गाड़ियां शामिल हैं. इनकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से ऊपर है. दिलचस्प बात यह है कि पिछले कई महीनों से Scorpio और Thar कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs बनी हुई हैं.

वहीं Mahindra की बिक्री लगातार महीने-दर-महीने बढ़ रही है, जबकि दूसरी तरफ Hyundai की बाजार हिस्सेदारी पर दबाव बढ़ता दिख रहा है. Tata और Mahindra जैसी भारतीय कंपनियां तेजी से ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही हैं, जिसका असर Hyundai की हिस्सेदारी पर साफ नजर आ रहा है.

Hyundai पिछड़ी घरेलू बिक्री में, लेकिन Export में दिखाया दम

वहीं दूसरी तरफ Hyundai ने मई महीने में घरेलू बाजार में कुल 47,837 गाड़ियों की बिक्री की. यानी अगर दोनों कंपनियों के आंकड़ों को देखें, तो Mahindra ने इस बार काफी बड़े अंतर से बढ़त हासिल कर ली है. हालांकि एक्सपोर्ट के मामले में तस्वीर थोड़ी अलग है. Mahindra ने मई में सिर्फ 1,552 गाड़ियां विदेश भेजीं, जबकि Hyundai का एक्सपोर्ट परफॉरमेंस कहीं बेहतर रहा और कंपनी ने 13,300 गाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजा.

यह भी पढ़ें: ड्राइव करते-करते नींद आई तो Mahindra XUV700 में लगा ये फीचर तुरंत देगा अलर्ट, जानें कैसे करता है काम

Previous article Katrina Kaif ने मई महीने को विक्की कौशल और बेटे विहान संग यूं किया एंजॉय, PHOTOS देख हो जाएंगे एक्साइटेड
Next article बेगूसराय में शोकाकुल परिवारों से मिले मंत्री संजय पासवान, न्याय व सहायता का दिया भरोसा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel