[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile हफ्तों तक पार्किंग में खड़ी रहती है कार? इन 5 बातों का रखें ध्यान वरना नुकसान पक्का है

हफ्तों तक पार्किंग में खड़ी रहती है कार? इन 5 बातों का रखें ध्यान वरना नुकसान पक्का है

0
हफ्तों तक पार्किंग में खड़ी रहती है कार? इन 5 बातों का रखें ध्यान वरना नुकसान पक्का है
हफ्तों से पार्किंग में खड़ी एक कार (Photo: AI Generated)

अगर आप अपनी कार को हफ्तों तक एक ही जगह खड़ी छोड़ देते हैं, तो थोड़ा अलर्ट हो जाइए. यह जितना आसान लगता है, असल में उतना ही नुकसानदायक हो सकता है. चाहे आप काम के सिलसिले में बाहर गए हों, लंबी छुट्टी पर हों या दूसरी गाड़ी यूज कर रहे हों, खड़ी कार धीरे-धीरे कई तकनीकी दिक्कतें पैदा करने लगती है. बाद में इनका खर्च आपको काफी भारी पड़ सकता है. अच्छी बात यह है कि ज्यादातर समस्याओं को आसानी से रोका जा सकता है, अगर थोड़ी सी सावधानी बरती जाए. आइए इस चीज को थोड़ा डिटेल में जानते हैं.

हफ्तों तक कार खड़ी रहने पर क्या होता है?

  • बैटरी धीरे-धीरे डिस्चार्ज होने लगती है क्योंकि उसे चार्ज बनाए रखने के लिए इंजन का चलना जरूरी होता है. 
  • टायर एक ही जगह वजन झेलते-झेलते थोड़े फ्लैट स्पॉट्स पकड़ लेते हैं. इससे आगे चलाकर आपको ऊंचा-नीचा फील हो सकता है.
  • ब्रेक डिस्क और ड्रम पर हल्की जंग जम सकती है, जिससे पहली ड्राइव में घिसने या जाम जैसा फील आ सकता है. 
  • इंजन ऑयल भी नीचे बैठ जाता है और इंजन के अंदर की पार्ट्स को मिलने वाली प्रोटेक्शन थोड़ी कम हो जाती है.
  • टैंक में रखा फ्यूल भी समय के साथ खराब होने लगता है, खासकर एथेनॉल मिला पेट्रोल. यह धीरे-धीरे नमी सोख लेता है.

यह भी पढ़ें: कार के डोर हैंडल पर दिखने वाला ये छोटा सा ब्लैक डॉट क्या करता है? ज्यादातर ड्राइवर नहीं जानते

लंबे समय तक पार्किंग में खड़ी कार को सेफ कैसे रखें?

कार को रेगुलर स्टार्ट करें

अगर आप अपनी कार को लंबे समय तक बढ़िया हालत में रखना चाहते हैं, तो उसे रेगुलर स्टार्ट करना बहुत जरूरी है. कोशिश करें कि हफ्ते में कम से कम 15-20 मिनट तक कार जरूर चलाएं. इससे बैटरी चार्ज रहती है, इंजन ऑयल अच्छे से पूरे सिस्टम में घूमता है और एसी सिस्टम भी जाम नहीं होता.

फ्यूल टैंक हमेशा फुल रखें

अपनी गाड़ी का फ्यूल टैंक हमेशा फुल रखने की कोशिश करें. जब टैंक पूरा भरा होता है, तो उसके अंदर नमी वाली हवा के लिए जगह कम रह जाती है. इससे फ्यूल में पानी मिलकर खराब होने का खतरा कम हो जाता है और टैंक के अंदर जंग लगने के चांस भी काफी कम हो जाते हैं.

टायर्स में थोड़ा ज्यादा हवा भर दें

कार को लंबे समय तक पार्क करने से पहले एक बार टायर प्रेशर जरूर चेक कर लें. टायर्स को थोड़ा ऊंचे प्रेशर तक (बताई गई रेंज के ऊपरी लेवल तक) इनफ्लेट कर दें. इससे टायर पर फ्लैट-स्पॉट बनने का खतरा कम हो जाता है. अगर मुमकिन हो तो हर कुछ दिनों में कार को थोड़ा आगे-पीछे कर दें, ताकि टायर का एक ही हिस्सा लगातार जमीन पर दबा न रहे.

बैटरी को डिस्कनेक्ट कर दें

कार की बैटरी पर खास ध्यान दें. सबसे अच्छा तरीका है कि बैटरी को डिस्कनेक्ट कर दें. इससे कार के स्टैंडबाय सिस्टम बैटरी को धीरे-धीरे खत्म नहीं करेंगे. या फिर आप चाहें तो ट्रिकल चार्जर का यूज कर सकते हैं. ये लंबे समय तक गाड़ी खड़ी रहने पर भी बैटरी को सही लेवल पर चार्ज रखता है, बिना उसे ओवरचार्ज किए.

ढकी हुई जगह पर पार्क करें

अपनी गाड़ी को हमेशा किसी ढके हुए और सूखे जगह पर पार्क करें. तेज धूप से कार का पेंट फीका पड़ सकता है. रबर की सील्स भी जल्दी खराब हो सकती है. वहीं बारिश और ज्यादा नमी से गाड़ी के नीचे जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप उसे गैराज या कवर पार्किंग में रखते हैं, तो उसकी बॉडी और पार्ट्स दोनों लंबे समय तक अच्छी हालत में रहेंगे.

यह भी पढ़ें: कहीं आपकी गाड़ी में तो नहीं ये 5 गैरकानूनी मॉडिफिकेशन? अभी जान लें वरना बाद में पड़ेगा पछताना

Previous article हाईवा ट्रक के डाले से टकराकर फटा हाई वोल्टेज तार, मची अफरा-तफरी
Next article पीवीटीजी सर्वेक्षण में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel