[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile LG लाया 48MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला धांसू स्मार्टफोन

LG लाया 48MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला धांसू स्मार्टफोन

0
LG लाया 48MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला धांसू स्मार्टफोन

LG Style 3 smartphone Launched, learn price specs details : इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनानेवाली कंपनी एलजी LG ने जापान के बाजार में कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर LG Style 3 को पेश किया है. इसे साल 2018 में अक्तूबर में उतारे गए LG V40 ThinQ का ही ट्विक्ड वर्जन बताया जा रहा है.

Also Read: Honor ने लॉन्च किये दो दमदार बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

LG Style 3 में डुअल रियर कैमरा और ट्रेडिशनल डिस्प्ले नॉच डिजाइन दिया गया है. कंपनी ने इसमें OLED फुलविजन डिस्प्ले दिया है. इसमें NFC सपोर्ट और डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन भी मौजूद है.

इस हैंडसेट को DoCoMo ब्रांडिग के साथ पेश किया गया है. इस फोन को मिरर ब्लैक और ऑरोरा व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया गया है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर कीमत की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कुछ खबरों के मुताबिक, LG Style 3 की कीमत 38,000 JPY यानी लगभग 26,717 रुपये होगी. इसे जून से उपलब्ध कराया जाएगा. इसे जापान से बाहर कब तक पेश किया जाएगा, इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है.

LG Style 3 के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.1 इंच का OLED QHD डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 3120 x 1440 है. यह फोन 2.6 गीगाहर्ट्ज + 1.7 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है. यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी स्टोरेज 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा की बात करें तो इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है. वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है.

यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है. यह फोन वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ भी है. सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर भी दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए 3500एमएएच की बैटरी दी गई है. इसमें USB Type C कनेक्टिविटी भी दी गई है.

Previous article महिला ने लगाया मारपीट व छेड़खानी का आरोप, मुखिया पति और पुत्र सहित तीन पर एफआईआर
Next article Lockdown : UP में कोरोना ‘हॉटस्पॉट’ को सील करने की नीति प्रभावी, आगरा में कोरोना पॉजिटिव के तीन नये मामले
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel