[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile KTM Duke 390 खरीदने से पहले जानिए 350cc और 399cc में कौन है बेस्ट

KTM Duke 390 खरीदने से पहले जानिए 350cc और 399cc में कौन है बेस्ट

0
KTM Duke 390 खरीदने से पहले जानिए 350cc और 399cc में कौन है बेस्ट
केटीएम ड्यूक 390

अगर आप KTM Duke 390 खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपके पास एक नया ऑप्शन मौजूद है. KTM ने Duke 390 लाइनअप में 350cc वेरिएंट भी जोड़ दिया है, जो सीधे तौर पर आपकी जेब पर कम बोझ डालेगा. क्योंकि, 350cc से नीचे इंजन रखने पर टैक्स कम लगता है और इसी का फायदा उठाकर कंपनी ने इस बाइक को ज्यादा किफायती बनाया है. खास बात यह है कि कीमत कम होने के बावजूद बाइक का लुक, फीचर्स और ओवरऑल एक्सपीरियंस लगभग वैसा ही रखा गया है. ऐसे में सवाल यह उठता है, कि 399cc या फिर नया वेरिएंट 350cc दोनों में कौन सा ज्यादा समझदारी भरा डील है? आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

पावर कम, कीमत कम क्या है सही डील?

स्टैंडर्ड 399cc Duke 390 जहां 46 HP की पावर देता है, वहीं नया 350cc वेरिएंट 41.5 HP जेनरेट करता है. पहली नजर में यह फर्क बहुत बड़ा नहीं लगता, लेकिन असली बदलाव कीमत में देखने को मिलता है. जहां 399cc मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.39 लाख है, वहीं 350cc वेरिएंट लगभग ₹2.77 लाख एक्स-शोरूम में आ सकता है, जो इसे ज्यादा किफायती बनाता है.

अगर कीमत और पावर का हिसाब देखें, तो 399cc मॉडल करीब ₹7,370 प्रति HP पड़ता है, जबकि 350cc वेरिएंट ₹6,674 प्रति HP के हिसाब से ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी साबित होता है. यानी कम पावर के बावजूद आपको अपने पैसे का बेहतर रिटर्न मिलता है.

इसके अलावा, कम कीमत का सीधा फायदा इंश्योरेंस, टैक्स और ओवरऑल मेंटेनेंस कॉस्ट पर भी पड़ता है, जिससे यह वेरिएंट रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ज्यादा समझदारी भरा ऑप्शन बन जाता है. खास बात यह है कि कीमत कम होने के बावजूद KTM ने फीचर्स, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम में कोई बड़ा समझौता नहीं किया है, जिससे आपको कम कीमत में भी लगभग वही प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलेगा.

इंजन में क्या बदला?

KTM ने 399cc से 350cc में बदलाव करने के लिए पूरी तरह नया इंजन नहीं बनाया, बल्कि स्मार्ट इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया है. कंपनी ने इंजन की स्ट्रोक की लंबाई को कम किया है, जबकि उसका बेस आर्किटेक्चर पहले जैसा ही रखा गया है.

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह है कि डेवलपमेंट कॉस्ट कम रहती है और इंजन की वही हाई-रेविंग नेचर भी काफी हद तक बनी रहती है, जिसके लिए Duke 390 जानी जाती है. हालांकि, इसका एक असर यह भी पड़ता है कि टॉर्क और टॉप पावर में हल्की कमी आती है. खासकर हाई RPM पर आपको परफॉर्मेंस में थोड़ा फर्क महसूस हो सकता है.

देखा जाए, तो यह बदलाव पूरी तरह नया इंजन बनाने के बजाय एक बैलेंस्ड अप्रोच है, जहां लागत, परफॉर्मेंस और टैक्स बेनिफिट्स को ध्यान में रखकर इंजन को री-ट्यून किया गया है.

किसके लिए बेहतर है 350cc Duke?

यह नया वेरिएंट खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो:

  • बजट में KTM का एक्सपीरियंस चाहते हैं.
  • रोजाना इस्तेमाल के लिए बाइक लेते हैं.
  • परफॉर्मेंस और कीमत के बीच बैलेंस चाहते हैं.

वहीं, जो राइडर्स मैक्सिमम पावर और परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए 399cc वर्जन अभी भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें: Honda SP 125 के ये ऑफिशियल एक्सेसरीज आपकी बाइक को बनाएंगे ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ

Previous article जमशेदपुर में मॉर्निंग वॉक कर रही दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन 
Next article बंगाल के रानीगंज में सड़क हादसा, टूरिस्ट बस के 16 यात्री घायल
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel