[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Kia Seltos का Bharat NCAP क्रैश टेस्ट रिजल्ट आया सामने, जानिए कार ने कैसा किया परफॉर्म

Kia Seltos का Bharat NCAP क्रैश टेस्ट रिजल्ट आया सामने, जानिए कार ने कैसा किया परफॉर्म

0
Kia Seltos का Bharat NCAP क्रैश टेस्ट रिजल्ट आया सामने, जानिए कार ने कैसा किया परफॉर्म
Kia Seltos Bharat NCAP क्रैश टेस्ट रिजल्ट (Photo: bncap)

अगर आप नई SUV लेने का प्लान कर रहे हैं, तो Kia Seltos अब पहले से और भी ज्यादा भरोसेमंद हो गई है. Kia India ने इसकी अपील तब और बढ़ा दी जब इस SUV को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में पूरे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली. कीमत की बात करें तो Seltos ₹10.99 लाख से ₹19.99 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच आती है. इसकी बुकिंग 11 दिसंबर से ₹25,000 की टोकन राशि के साथ शुरू हुई थी, और जनवरी के मध्य से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है.

सबसे खास बात इसकी सेफ्टी स्कोर है. इस SUV ने एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.70 अंक और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं. अच्छी बात ये है कि ये शानदार रेटिंग इसके सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है.

Kia Seltos Bharat NCAP: AOP

Adult Occupant Protection (AOP) में इस SUV को कुल 32 में से 31.70 अंक मिले हैं. यह अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में शामिल करता है.फ्रंटल ऑफसेट क्रैश टेस्ट में Seltos ने 16 में से 15.70 अंक हासिल किए, जबकि साइड मूवेबल बैरियर टेस्ट में इसने पूरे 16 में से 16 नंबर स्कोर किया. ड्राइवर की सेफ्टी की बात करें तो सिर, छाती, पेल्विस, जांघ और दाहिने पैर (टिबिया) को अच्छी प्रोटेक्शन मिली है. वहीं पैरों का हिस्सा और बायां टिबिया एडिक्वेट यानी ठीक-ठाक सेफ्टी के साथ रेट किया गया.

यह भी पढ़ें: Bharat NCAP क्या है? जानिए कैसे मिलती है कार को सेफ्टी रेटिंग और क्यों है ये जरूरी

फ्रंट पैसेंजर के लिए अच्छी बात ये है कि सभी जरूरी बॉडी पार्ट्स को अच्छी प्रोटेक्शन मिली है. इसके अलावा, साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी Seltos को ‘OK’ रेटिंग मिली, जो इसकी ओवरऑल सेफ्टी को और भरोसेमंद बनाती है.

Kia Seltos Bharat NCAP: COP

अगर बात करें Kia Seltos की Child Occupant Protection (COP) की. यहां ये SUV काफी शानदार परफॉर्म करती है. इसे कुल 49 में से 45 अंक मिले हैं, जो अपने आप में काफी दमदार स्कोर है. डायनामिक टेस्टिंग में तो Seltos ने कमाल ही कर दिया है, पूरे 24 में से 24 नंबर हासिल किए. वहीं, child restraint system (CRS) इंस्टॉलेशन में भी इसे फुल 12 में 12 अंक मिले. यह बताता है कि बच्चों की सेफ्टी को लेकर इसमें कोई समझौता नहीं किया गया है. टेस्ट के दौरान 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी (rearward-facing) को फ्रंटल और साइड क्रैश दोनों में पूरे अंक मिले.

हां, बस एक जगह थोड़ी कटौती हुई. vehicle assessment सेक्शन में इसे 13 में से 9 अंक मिले. लेकिन इसके बावजूद ओवरऑल परफॉर्मेंस इतनी मजबूत रही कि Seltos को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल गई.

Kia Seltos के सेफ्टी फीचर्स

Seltos में सेफ्टी के मामले में कोई कमी नहीं है. यह बात एंट्री लीव वेरिएंट से ही साफ दिखती है. कार में 6 एयरबैग, ABS, ESC, TPMS, रियर पार्किंग सेंसर, रियरव्यू कैमरा, हिल-स्टार्ट असिस्ट, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड के तौर पर मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत में ₹3.70 लाख तो पाकिस्तान में कितने की मिलती है Alto? जानें फीचर्स भी

Previous article मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा और आरती क्यों है खास, जानें महत्व
Next article गुस्सा, चिंता और नेगेटिव सोच से मुक्ति कैसे पाएं? पढ़ें बीके शिवानी के अनमोल विचार
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel