[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile ₹3.3 प्रति KM खर्च वाली 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार किआ कैरेंस ने बढ़ाई टाटा-एमजी की टेंशन

₹3.3 प्रति KM खर्च वाली 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार किआ कैरेंस ने बढ़ाई टाटा-एमजी की टेंशन

0
₹3.3 प्रति KM खर्च वाली 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार किआ कैरेंस ने बढ़ाई टाटा-एमजी की टेंशन
Kia Carens Clavis EV / Kia

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अब भी कई लोग ज्यादा कीमत की वजह से ईवी खरीदने से पीछे हट जाते हैं. ऐसे में किया इंडिया ने अपनी नई किआ कैरेंस क्लैविस ईवी को ज्यादा किफायती बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एमपीवी के साथ ‘बैटरी ऐज अ सर्विस’ यानी बीएएएस प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसकी मदद से ग्राहक सिर्फ करीब ₹51 हजार के डाउन पेमेंट पर इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार को घर ला सकते हैं. 490 किलोमीटर तक की रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह मॉडल फैमिली कार सेगमेंट में नई हलचल पैदा करता दिख रहा है.

बीएएएस मॉडल से कैसे सस्ती हुई इलेक्ट्रिक कार

किआ का नया बीएएएस मॉडल ग्राहकों को कार की बॉडी और बैटरी के लिए अलग-अलग फाइनेंसिंग का विकल्प देता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है. ग्राहक कार की चेसिस के लिए अलग लोन ले सकते हैं, जबकि बैटरी का भुगतान इस्तेमाल के हिसाब से किया जाएगा.

कंपनी के अनुसार, बैटरी उपयोग का खर्च लगभग ₹3.3 प्रति किलोमीटर रखा गया है. इससे उन ग्राहकों को राहत मिल सकती है जो एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते. इस योजना से ईवी अपनाना पहले की तुलना में आसान हो सकता है.

दो बैटरी ऑप्शन, 490KM तक की रेंज

किआ कैरेंस क्लैविस ईवी दो बैटरी पैक के साथ आएगी. पहला 42kWh स्टैंडर्ड बैटरी पैक है, जो लगभग 404 किलोमीटर की एआरएआई प्रमाणित रेंज देता है. वहीं दूसरा 51.4kWh एक्सटेंडेड रेंज बैटरी पैक करीब 490 किलोमीटर तक चलने का दावा करता है.

बड़ी बैटरी वाले मॉडल में दमदार इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो करीब 255Nm टॉर्क जनरेट करती है. कंपनी का दावा है कि यह ईवी लगभग 8.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की वजह से 100kW डीसी चार्जर से इसे 10% से 80% तक चार्ज होने में सिर्फ 39 मिनट लगते हैं.

फैमिली ग्राहकों के लिए प्रीमियम फीचर्स

किआ ने इस इलेक्ट्रिक एमपीवी को फैमिली जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. इसमें 6 और 7-सीटर लेआउट का विकल्प मिलेगा. कार में ड्यूल 12.3 इंच पैनोरमिक डिस्प्ले, वायरलेस फोन प्रोजेक्शन, वायरलेस चार्जर, एम्बियंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इसके अलावा रियर सीट पैसेंजर्स के लिए फोल्डेबल सीटबैक टेबल और कई प्रीमियम कम्फर्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. एडीएएस लेवल 2.0 जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी इसे और ज्यादा आधुनिक बनाती है.

ईएमआई और फाइनेंस विकल्प से आसान होगी खरीद

कंपनी ने इस योजना के लिए कई बड़े बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के साथ साझेदारी की है. इनमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व शामिल हैं.

स्टैंडर्ड मॉडल के लिए डाउन पेमेंट करीब ₹51,520 से शुरू होता है, जबकि एक्सटेंडेड रेंज मॉडल के लिए यह राशि लगभग ₹60 हजार से ज्यादा हो सकती है. बॉडी लोन की अवधि 60 महीने तक और बैटरी लोन 96 महीने तक रखा गया है. इससे मासिक किस्तों का दबाव कम हो सकता है.

भारतीय ईवी बाजार में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

किआ का यह नया मॉडल सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं माना जा रहा, बल्कि यह ईवी बाजार में नए बिजनेस मॉडल की शुरुआत भी हो सकता है. अब कंपनियां सिर्फ कार बेचने के बजाय ग्राहकों को लचीले भुगतान विकल्प देकर ईवी खरीद आसान बनाने पर जोर दे रही हैं.

कैरेंस क्लैविस ईवी खास तौर पर उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो बड़ी फैमिली कार चाहते हैं, लेकिन पेट्रोल और डीजल के बढ़ते खर्च से बचना चाहते हैं. लंबी रेंज और कम रनिंग कॉस्ट इसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है.

यह भी पढ़ें: Hyundai की बड़ी तैयारी, Creta और Nexon EV को टक्कर देने आ रही 2 नई SUV

Previous article Rourkela News: केंद्र सरकार देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा कराने में फेल, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा : बीजद
Next article Bhubaneswar News: ओडिशा की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर 10 दिवसीय समारोह का आयोजन होगा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel