[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile EV चार्ज करते समय जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, जान लें ये 5 जरूरी बातें

EV चार्ज करते समय जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, जान लें ये 5 जरूरी बातें

0
EV चार्ज करते समय जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, जान लें ये 5 जरूरी बातें
इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करता एक आदमी (AI Generated)

EV Charging Tips: अगर आपने भी हाल ही में कोई इलेक्ट्रिक गाड़ी (EV) ली है या फिर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ आदतें आपको बदलनी होंगी. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पेट्रोल या डीजल गाड़ी चलाने का तरीका EV से थोड़ा अलग होता है. EV यूजर्स के लिए सबसे जरूरी बात होती है सही और सेफ तरीके से चार्ज करना. अगर चार्जिंग को थोड़ा आपने हलके में लिया आपने तो परफॉर्मेंस और सेफ्टी दोनों पर ही असर पड़ सकता है. इसलिए आज हम आपको EV चार्ज करते समय ध्यान रखने वाली 5 आसान लेकिन जरूरी सावधानियों के बारे में बताने में जा रहे हैं. आइए जानते हैं इन्हें.

सही चार्जिंग स्टेशन चुनें

EV की बैटरी को लंबे समय तक सही हालत में रखना है, तो सबसे पहले सही चार्जिंग स्टेशन आपको चुनना जरूरी है. ध्यान रखें कि चार्जर आपके गाड़ी के हिसाब से हो, जैसे CCS2 या कोई और सही टाइप. फास्ट चार्जिंग आसान तो होती है, लेकिन अगर इसे बार-बार इस्तेमाल किया जाए तो बैटरी पर असर पड़ सकता है. रोजमर्रा में घर पर या नॉर्मल चार्जर से चार्ज करना बैटरी के लिए ज्यादा बेहतर रहता है.

बैटरी को ओवर चार्जिंग करने से बचें 

आजकल की EV गाड़ियों में Battery Management System (BMS) और थर्मल मैनेजमेंट जैसे सिस्टम होते हैं. ये बैटरी को ओवरचार्ज होने या खराब होने से बचाते हैं. फिर भी, चार्जिंग की आदतों पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा. बार-बार 100% तक चार्ज करने से बैटरी धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती है. बेहतर यही है कि रोजाना इस्तेमाल के लिए आप चार्जिंग को करीब 80% पर ही रोक दें. इससे बैटरी लंबे समय तक दुरुस्त रहती है. EV की दुनिया में इसे ही आम तौर पर 80-20 रूल कहा जाता है.

चार्जर और उसके पार्ट्स अच्छे वाले इस्तेमाल करें

EV को सेफ्ली चार्ज करने के लिए हमेशा अच्छा और भरोसेमंद चार्जर ही चुनें. सस्ता या बिना ब्रांड वाला चार्जर इस्तेमाल करने से सेफ्टी फीचर्स नहीं मिलते. इसलिए हमेशा ऐसा चार्जर लें जो इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के हिसाब से सही हो और सर्टिफाइड हो. अपने केबल और कनेक्टर को भी समय-समय पर चेक करते रहें कि कहीं घिस तो नहीं गए या टूट तो नहीं गए.

कोई सेफ जगह पर ही चार्ज करें

जब भी आप अपने EV को चार्ज करें, तो हमेशा सेफ जगह ही चुनें. बुरे मौसम में चार्ज करने से आपको बचना चाहिए, क्योंकि इससे बिजली का खतरा हो सकता है. चार्जिंग के समय चेक कर लें जगह सुखी और हवादार हो, ताकि ओवरहीटिंग की दिक्कत न आए. अगर चार्ज करते समय कोई अजीब गंध या आवाज महसूस हो, तो तुरंत प्लग निकाल दें और किसी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर की मदद लें.

EV की मेंटेनेंस के बारे में अपडेट रहें

EV को ठीक से चलाने और उसकी परफॉर्मेंस बेहतर रखने के लिए आपको उसकी बेसिक मेंटेनेंस समझना होगा खासकर चार्जिंग को लेकर. बैटरी को क्या चाहिए सबसे पहले आपको समझना होगा और उसी हिसाब से चार्जिंग की आदत बनानी होगी. समय-समय पर गाड़ी की जांच करते रहने से छोटी समस्याएं पहले ही पकड़ में आ जाती हैं और आगे चलकर बड़ी दिक्कत से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक कार लेने जा रहे हैं? पेमेंट करने से पहले ये 4 चीजें चेक करना न भूलें

Previous article 20 हजार से कम में 43 इंच Smart TV, Flipkart Sale में मिल रही 32% की छूट
Next article अमेरिका में भारतीय कपल गिरफ्तार, होटल में ‘मम्मा’ और ‘पा’ बनकर चला रहे थे देह व्यापार और ड्रग्स का कारोबार 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel